एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आज नामांकन का आखिरी दिन, इंदौर में शिवराज-कमलनाथ समेत इकट्ठे हो रहे हैं दिग्गज

MP Elections: सीएम शिवराज सोमवार सुबह 11 बजे इंदौर आएंगे और इंदौर के बचे प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाएंगे. इसके साथ ही कमलनाथ भी इंदौर में बचे हुए प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाएंगे.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. प्रदेश में आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है और बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है. साथ ही कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेता भी आज इंदौर दौरे में रहने वाले हैं. आज इंदौर जो वीआईपी आ रहे हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath), मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार शामिल हैं. 

दरअसल, तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 11 बजे इंदौर आएंगे और इंदौर के बचे प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाएंगे. शिवराज सिंह चौहान 11 बजे राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद रैली निकालकर यहां से जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे और यहां पर सभी बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करवाएंगे. वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, कमलनाथ आज सुबह 10 बजे इंदौर पहुंच चुके हैं. कमलनाथ 11 बजे बचे हुए प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाएंगे और 11:30 बजे एक आम सभा को संबोधित करेंगे. 

अमित शाह इंदौर में लेंगे बैठक
वहीं दूसरी ओर आज इंदौर में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे. वे राऊ से रैली को हरी झंडी दिखाते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे और जीतू पटवारी का नामांकन दाखिल करवाएंगे. जबकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह आज सुबह 11:30 बजे इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में एक संभागीय स्तर की बैठक को संबोधित करेंगे. यहां वे पार्टी स्तर पर नेताओं से चर्चा कर मालवा निमाड़ में चल रही गतिविधियों का फीडबैक लेने वाले हैं.

बता दें कि टिकट वितरण के बाद कई ऐसे नेता हैं, जो असंतुष्ट हैं सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के माध्यम से असंतुष्ट नेताओं तक संदेश पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा. वहीं बीजेपी की जमीनी स्तर पर क्या तैयारी है इसे अमित शाह खुद देखने वाले हैं. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कल रविवार को उज्जैन संभाग की बैठक ली थी और आज वह इंदौर संभाग की बैठक लेंगे. बैठक लेने के बाद अमित शाह यहां से ग्वालियर रवाना हो जाएंगे और ग्वालियर में भी 2:30 बजे संभागीय स्तर की बैठक लेंगे.

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
इंदौर में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राजबाड़ा और जिला कलेक्टर कार्यालय और ब्रिलियंट कंडीशन सेंटर के आस-पास से जो लोग गुजरते हैं, उन्हें परिवर्तित मार्गो से जाना होगा, ताकि किसी तरह की जाम की समस्या का सामना उन्हें न करना पड़े. बता दें कि आज इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी के नेता इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों से रैली निकालकर राजबाड़ा पर एकत्रित होंगे. इसके बाद राजबाड़ा से सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया में नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के लिए जो समय तय किया गया है, उसके मुताबिक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं. ऐसे में दोनों ही दलों के प्रत्याशियों द्वारा कोशिश रहेगी कि दोपहर 2 बजे के पहले ही नामांकन दाखिल कर दिए जाएं.

ये नेता आज दाखिल करेंगे नामांकन
विधानसभा क्रमांक एक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं विधानसभा दो से रमेश मेंदोला बीजेपी की ओर से आज नामांकन दाखिल करेंगे. विधानसभा क्रमांक चार से विधायक मालिनी गौड़ अपना नामांकन दाखिल करेगी. वहीं राऊ से जीतू पटवारी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: इंदौर पहुंचे राजनाथ सिंह ने की कैलाश विजयवर्गीय की जमकर तारीफ, बोले- 'कोई माई का लाल...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget