एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, अभिनेत्री चाहत पांडे को यहां से दिया टिकट

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक AAP ने कुल 39 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इससे पहले आप ने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आप ने 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इससे पहले आप ने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक AAP ने कुल 39 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

आप ने अभिनेत्री चाहत मणि पांडे को दमोह से टिकट दिया है. इसके अलावा आप ने भांडेर (एससी) से रमणी देवी जाटव, भिंड से राहुल कुशवाह, मेहगांव से सतेंद्र भदोरिया, भोपाल उत्तर से मोहम्मद सऊद, नरेला से रईसा बेगम मलिक, मलहरा से चंदा किन्नर को टिकट दिया है.

इन उम्मीदवारों को AAP ने दिया टिकट

डॉ। अम्बेडकरनगर-महू-सुनील चौधरी
गंधवानी (एसटी)- भेरू सिंह अनारे
शिवपुरी-अनूप गोयल
सिवनी-मालवा-सुनील गौर
इंदौर-1-अनुराग यादव
इंदौर-4-पीयूष जोशी
बरगी- आनंद सिंह
पनागर-पंकज पाठक
पाटन- विजय मोहन पल्हा
सेंधवा (ST)- एर. नान सिंह नावड़े
चाचौड़ा-ममता मीना
देवतालाब- दिलीप सिंह गुड्डु
मनगवां (अ.जा.)-वरूण अम्बेडकर

मऊगंज-उमेश त्रिपाठी
रायगांव (एससी)- वरुण गुर्जर खटीक
मानपुर (एसटी)- उषा कोल
देवसर (एससी)- रतिभान साकेत
सीधी- आनंद मंगल सिंह
बिजावर-अमित भटनागर
छतरपुर- भागीरथ पटेल
नागदा-खाचरौद-सुबोध स्वामी
रीवा- दीपक सिंह पटेल

कैलाश विजयवर्गीय से आप का ये उम्मीदवार करेगा मुकाबला
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी संदेश में कुल 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया है कि 'इस बार चलेगी झाड़ू.' आप की दूसरी लिस्ट में इंदौर-1 सीट पर आप की तरफ से अनुराग यादव उम्मीदवार होंगे, बीजेपी ने यहां से राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है. सीधी विधानसभा सीट पर आप ने आनंद मंगल सिंह को मैदान में उतारा है, इस सीट पर बीजेपी ने रीति पाठक को मैदान में उतारा है.  

आप ने पहली लिस्ट में 10 उम्मीदवारों का किया था ऐलान
इससे पहले आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीते 8 सितंबर को पहली लिस्ट जारी की थी. आप ने पहली लिस्ट प्रदेश 230 विधानसभा सीटों में से 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था. इस लिस्ट पार्टी ने जिन 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, उनमें से पांच सीटें ऐसी थी जिस पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था. जबकि शेष पांच सीटों पर सत्तारूढ़ बीजेपी ने कब्जा जमाया था. आम आदमी पार्टी पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई कर रही है. वर्तमान में आप की दो राज्यों, जिनमें राजधानी दिल्ली और पंजाब में सरकार है.

ये भी पढ़ें

MP Elections 2023: 'हम लोगों के टिकट के बाद अस्त, व्यस्त और पस्त पड़ी कांग्रेस', कैलाश विजयवर्गीय ने बोला हमला

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget