एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'हम लोगों के टिकट के बाद अस्त, व्यस्त और पस्त पड़ी कांग्रेस', कैलाश विजयवर्गीय ने बोला हमला

MP Elections 2023: कैलाश विजयवर्गीय के बयान का कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने पलटवार किया है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हम एक लाख वोटों से जीत दर्ज करेंगे.

MP Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 1 से उम्मीदवार बनाए गए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस दिन से हम लोगों के टिकट घोषित हुए तब से पूरी कांग्रेस बेहोश पड़ी हुई है, उन्होंने कहा कि इसका तोड़ क्या है इसका उन्हें तोड़ ही नहीं मिल रहा है. मुझे लगता है कि कांग्रेस अभी अस्त, व्यस्त और पस्त पड़ी हुई है. इसलिए फ्रसट्रेशन में हल्के फुल्के बयान दे रही है.

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के हलवा नेता वाले बयान पर उन्होने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. दरअसल संजय शुक्ला ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें हलवा नेता समझ लिया है वे हेलीकॉप्टर की तरह हवा में उड़ जाएंगे और हम एक लाख वोटों से जीतेंगे. इसी सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे बचकाना बातों का जवाब नहीं देते.

इनके कहने पर ही मैं मुंबई गया था
आज कैलाश विजयवर्गीय के लिए चुनाव प्रचार करने मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी भी इंदौर पहुंचे. एहसान कुरैशी को कैलाश विजयवर्गीय ने अपना मित्र बताते हुए कहा कि वे इंदौर आए तो उन्हें पता लगा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं, तो वे मुझसे मिलने चले आए. एहसान कुरैशी ने बताया कि जब मैं पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी करता था तब कैलाश विजयवर्गीय पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर थे और इनके कहने पर ही मैं मुंबई गया था और बड़ा कलाकार बन गया.

अच्छे आदमी को सभी याद करते हैं
वहीं प्रियंका गांधी के आगामी धार और इंदौर दौरे को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश भी गई थीं, लेकिन वहां उनकी ढाई सीट भी नहीं आईं, सीएम शिवराज सिंह चौहान के सीहोर वाले बयान (मैं चला जाऊंगा तो आप लोग याद करोगे) पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अच्छे आदमी के चले जाने के बाद तो ये होता ही है कि सभी उन्हें याद करते हैं.

जो बिना बताए चुपचाप आए वो अतिथि होता है
इंदौर विधानसभा एक से विधानसभा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय इशारों इशारों में बड़ी बात कह गए. उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि जो चुपचाप बिना बताए आ जाए वो अतिथि होता है. सियासी गलियारों में कैलाश विजयवर्गीय की इस बात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. आपको बता दें कि ये बात कैलाश विजयवर्गीय ने मंच पर एहसान कुरेशी के साथ खड़े होकर कही थी. लेकिन जब से इंदौर विधानसभा एक से कैलाश विजयवर्गीय का टिकट फाइनल हुआ है. तब से ये विधानसभा हाईप्रोफाइल हो गई है.

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget