एक्सप्लोरर

MP Assembly Elections 2023: 5 साल पहले MP चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाई थी AAP, इस बार उनका दावा कितना मजबूत?

Arvind Kejriwal News: आप की एमपी में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है, लेकिन इंडिया गठबंधन अस्तित्व में आने के बाद से सीट शेयरिंग को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. 

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP Assembly Elections 2023) को लेकर अलग-अलग दलों के बीच राजनीति चरम पर है. पांच साल पहले की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आप (Aam Aadmi Party) के बीच माना जा रहा है. हालांकि, आम आदमी पार्टी इस बार पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पार्टी के अन्य नेता लगातार एमपी में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. एमपी में भी आपने मुफ्त बिजली, पानी, बेहतर शिक्षा और सबको स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा कर रही है. आप नेता शिवराज सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था के मसले को भी जोर शोर से उठा रही है. 

230 सीटों पर चुनाव लड़ने की थी घोषणा 

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जुलाई 2023 में घोषणा की थी इस बार पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 10 सीटों पर पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची 8 सितंबर को जारी की गई थी, लेकिन इंडिया गठबंधन अस्तित्व में आने के बाद से अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस और आप बीच सीटों का बंटवारा होगा या नहीं. या फिर दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे. आप की इस मुहिम को उस समय झटका लगा था जब 24 सितंबर 2023 को उनके 10 नेताओं ने चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थाम लिया.  था.   

BJP को मिले थे 41.2% वोट

साल 2018 में संपन्न मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 की बात करें तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच रही थी. परिणाम भी उसी के अनुरूप आये थे. कांग्रेस को सत्ताधारी पार्टी भारतीय जानता पार्टी को लंबे अरसे बाद प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने में सफलता मिली थी. कांग्रेस को 230 में से 114 सीटों पर जीत मिली थी और बीजेपी को 109 सीटों पर. चौंकाने वाली वाली बात है कि विगत चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा मतदाताओं का समर्थन मिला था. बीजेपी को 41.2 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला था, जबकि कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया था. बीजेपी को 1.56 करोड़ तो कांग्रेस को 1.55 करोड़ मत मिले थे. 
 
5 साल पहले AAP का नहीं खुला था खाता 

आम आदमी पार्टी 208 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. उनमें से 207 पर आप के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी. आप को कुल डाले गए मतों में सिर्फ 0.66 मत मिले थे. इस लिहाज से देखें तो आपको नोटा से भी कम वोट मिले थे. नोटा के लिए लिए प्रदेश के 1.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था. 5,40,673 मतदाताओं ने नोटा का ​बटन दबाया था. जबकि आप को 2,53,106 वोट मिले थे. जहां तक बसपा की बात करें तो पार्टी ने 227 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. 207 प्रत्याशियों की जमानत जब हुई थी. बसपा को कुल 5.01 प्रतिशत यानी 19,11,642 मत मिले थे. इस लिहाज से विगत एमपी में संपन्न विगत विधानसभा चुनावों में बसपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी. 

यह भी पढ़ें:  MP Election: टिकट कटने के बाद BJP MLA केदार शुक्ला का सीधी में शक्ति प्रदर्शन, बताएंगे किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget