एक्सप्लोरर

MP Election: टिकट कटने के बाद BJP MLA केदार शुक्ला का सीधी में शक्ति प्रदर्शन, बताएंगे किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

MP Assembly Election 2023: विधायक केदार शुक्ला ने संगठन के प्रति नाराजगी जाहिर करने के साथ ही सीधी सांसद रीति पाठक को टिकट मिलने पर भी सवाल उठाए हैं.

BJP MLA Kedar Shukla Protest: मध्य प्रदेश के सीधी से बीजेपी के टिकट पर लगातार तीन बार से जीत पार्टी को दर्ज दिलाने वाले विधायक केदार शुक्ला का टिकट इस बार कट गया है. बीजेपी ने उनकी जगह सीधी सांसद रीति पाठक को टिकिट देकर चुनाव मैदान में उतारने का एलान किया है. पार्टी के इस फैसले से नाराज केदार शुक्ला सोमवार (2 अक्टूबर) को सीधी में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि आदिवासी पेशाब कांड के कारण केदार शुक्ला का टिकट आलाकमान ने काट दिया है.

यहां बताते चलें कि विधायक केदार शुक्ला ने संगठन के प्रति नाराजगी जाहिर करने के साथ ही सीधी सांसद रीति पाठक को टिकट मिलने पर भी सवाल उठाए हैं. सोमवार (2 अक्टूबर) को गांधी जयंती के अवसर पर विधायक केदार शुक्ला शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने अगले निर्णय को सार्वजनिक करने की घोषणा की है. बताया गया कि गांधी जयंती पर सुबह 10.00 बजे विधायक केदार शुक्ला अपने निवास से पैदल मार्च करते हुए गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

क्या बीजेपी छोड़ने वाले हैं केदार शुक्ला?
इसके बाद कलेक्ट्रेट चौक स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे. फिर यहीं पर एक सभा को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस सभा में विधायक केदार शुक्ला आगामी विधानसभा चुनाव में किसी दल से या फिर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करेंगे.

टिकट कटने के बाद विधायक द्वारा नाराजगी जाहिर करने के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की जा रही है. उन्होंने लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील भी की है. 

रीति पाठक पर केदार शुक्ला का तंज
पिछले दिनों बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने सीधी सांसद रीति पाठक पर तंज भी कसा था. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से पूछ लीजिए या सांसद से खुद पूछ लीजिए. अगर उन्होंने जिले की जनता के हित के लिए 100 रुपये भी खर्च किया हो. वे अब तक पार्टी के नाम से जीतती आई हैं. उन्होंने कहा कि रीति पाठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीतती आई हैं. जबकि उनके क्षेत्र में उनका कोई वर्चस्व नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि क्षेत्र में इस बार जिन्होंने टिकट के लिए सर्वे किया है, उन्होंने पार्टी आलाकमान को मिसगाइड किया है. क्योंकि क्षेत्र में जनता से जाकर कोई भी पूछ ले तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP Election: चुनाव से पहले BJP में द्वंद्व की स्थिति? CM शिवराज ने दुखी मन से कहा, 'मैंने सरकार नहीं चलाई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget