एक्सप्लोरर

MP Election 2023: उज्जैन से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के बागी को बनाया उम्मीदवार, जानिए पूरा समीकरण

MP Election News 2023: धार्मिक नगरी उज्जैन की उत्तर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को घोषित कर दिया है. पूर्व कांग्रेस नेता विवेक यादव उज्जैन उत्तर से विधानसभा के प्रत्याशी हैं.

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव 2023 कांग्रेस नेताओं की वजह से ही चुनौती पूर्ण बनता जा रहा है. उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने पूर्व कांग्रेस नेता विवेक यादव को अपना प्रत्याशी बना दिया है. विवेक यादव ने कांग्रेस से दावेदारी की थी. जब उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो वह आम आदमी पार्टी में चले गए. इसके बाद अब आम आदमी पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतर चुकी है.

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा 2023 में अपने प्रत्याशियों को उतारने में सोची समझी रणनीति के तहत काम किया. आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सूची का इंतजार किया. इसके बाद जब कांग्रेस और बीजेपी के दावेदारों को टिकट नहीं मिला तो उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करते हुए टिकट का दावेदार बना दिया. ऐसा ही समीकरण उज्जैन की उत्तर विधानसभा सीट पर भी देखने को मिल रहा है. 

कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई है
यहां पर कांग्रेस के नेता विवेक यादव ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. अब आम आदमी पार्टी ने अपनी सूची में उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया है. विवेक यादव के मैदान में उतरने से कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई है. विवेक यादव साल 2013 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. 

जातिगत समीकरण में उलझ गई राजनीतिक पार्टियां
राजनीतिक दल इस बार जातिगत समीकरण में उलझ कर रह गए. यही वजह है कि आप पार्टियों को अपने ही नेताओं की बगावत का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस ने उज्जैन उत्तर से माया त्रिवेदी को चुनाव मैदान में उतारा है. पूर्व में माया त्रिवेदी भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर कांग्रेस की मुसीबत बढ़ा चुकी है. इस बार उनके सामने कांग्रेस नेता ने आप पार्टी से उतरकर चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है.

भारतीय जनता पार्टी में भी पेंच फंसा
कांग्रेसी नहीं उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट को लेकर बीजेपी भी पसोपेश में है. भारतीय जनता पार्टी के यहां पर कई दावेदार है, कांग्रेस से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी रणनीति के तहत मैदान में उतरना चाहती है. हालांकि अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाया है. बीजेपी से वर्तमान विधायक पारस जैन के अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गहलोत सहित कई दावेदार कतार में है.

बीजेपी और कांग्रेस दोनों डैमेज कंट्रोल में लगी
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक गुप्ता के मुताबिक इस बार भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त मिलने वाली है. कांग्रेस ने दमदार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. कांग्रेस की हर हाल में जीत होगी. पार्टी नाराज नेताओं को समझने में भी लगी हुई है दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है. कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा जरूर बीजेपी को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन, पिछले दस दिनों में 81 करोड़ से अधिक रुपये जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget