एक्सप्लोरर

ABP Cvoter MP Exit Poll: एमपी में एग्जिट पोल के आंकड़ों से पहले उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं भरोसा नहीं करती क्योंकि...'

ABP Cvoter MP Exit Poll: तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद 5 राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े प्रसारित किए जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी नेता उमा भारती ने एग्जिट पोल को लेकर बयान दिया है.

Uma Bharti MP Exit Poll: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि वह एग्जिट पोल पर 'भरोसा' नहीं करतीं. तेलंगाना में मतदान समाप्त होने के बाद शाम को पांच राज्यों के एग्जिट पोल प्रसारित किए जा रहे हैं. इन पांच राज्यों में सात नवंबर (मिजोरम और पहला चरण छत्तीसगढ़), 17 नवंबर (मध्य प्रदेश), 25 नवंबर (राजस्थान) और 30 नवंबर (तेलंगाना) में विधानसभा चुनाव हुए हैं.

भारती ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाये. मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं.' एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि वह उन पर भरोसा नहीं करतीं.

उन्होंने दावा किया, 'वे भविष्यवाणी करते हैं कि एक पार्टी 112 से 130 सीटें (मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से) के बीच जीतेगी. अब, अगर उस पार्टी को 112 सीटें मिलती हैं और चुनाव हार जाती है, तो एग्जिट पोल करने वालों का दावा है कि वे सही साबित हुए हैं, लेकिन अगर उस पार्टी को 120 सीटें मिलती हैं और वह जीतती है, तो एग्जिट पोल का दावा है कि उनकी भविष्यवाणी सही थी.'

उन्होंने कहा, 'इसलिए एग्जिट पोल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. मैं उन पर भरोसा नहीं करती.' उन्होंने कहा, नवंबर 2020 में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनने के बारे में एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत साबित हुई. जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी तो उन्होंने कहा कि पार्टी हर सीट जीतने के लिए चुनाव लड़ती है.

दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच 15 महीने की अवधि, जब कमलनाथ ने कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था,को छोड़कर बीजेपी 2003 से मध्य प्रदेश में सत्ता में है. मार्च 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई और चौहान के नेतृत्व में बीजेपी सत्ता में वापस आ गई. 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 114 सीटें जीतीं, जबकि 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 109 सीटों पर विजयी हुई थी.

ये भी पढ़ें:  Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस का सूपड़ा-साफ...BJP बनाएगी बहुमत के साथ सरकार', रिजल्ट से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद का दावा

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
भोपाल: रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, घर में काम करने वाले पर शक
भोपाल: रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, घर में काम करने वाले पर शक
कटनी: सरकार की तरफ से मिलीं थी फ्री साइकिलें, 1 महीने में ही ले ली गईं वापस!
कटनी: सरकार की तरफ से मिलीं थी फ्री साइकिलें, 1 महीने में ही ले ली गईं वापस!

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget