एक्सप्लोरर

MP Election 2023: क्या तीन दशकों के सूखे को मिटा पाएगा प्रियंका गांधी का जादू... देवास के खातेगांव में ही जनसभा क्यों?

MP Election 2023 News: खातेगांव विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस विधानसभा सीट पर ब्राह्मण समाज का काफी प्रभाव है.

MP Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ माने जाने वाले मालवांचल में अब कांग्रेस (Congress) अपनी जमीन तैयार करने के लिए कोशिशों में जुट गई है. देवास (Dewas) की खातेगांव में प्रियंका गांधी (Priyanaka Gandhi) की आमसभा से पूरे प्रदेश की निगाह इस विधानसभा सीट पर आकर टिक गईं. इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से बीजेपी के बागी पूर्व मंत्री दीपक जोशी मैदान में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार यहां से विधायक आशीष शर्मा को मैदान में उतारा है.

खातेगांव विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. इस विधानसभा सीट पर ब्राह्मण समाज का काफी प्रभाव है. इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अधिकांशतः इस सीट पर ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी को मैदान में उतार कर जीत हासिल करने की कोशिश की है. भारतीय जनता पार्टी इस कोशिश में साल 1993 से लगातार सफल भी हुई है. साल 1993 के बाद इस सीट पर कांग्रेस का कोई प्रत्याशी विजयी नहीं हो पाया. 

इस सीट पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के 24 फीसदी वोटर
30 साल बाद कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर उनका दामन थामने वाले दीपक जोशी पर पूरा भरोसा है, जबकि इसी सीट पर दो बार विधायक रह चुके आशीष शर्मा को बीजेपी ने तीसरी बार मैदान में उतारकर जीत के लिए ताल ठोक दी है. खातेगांव विधानसभा सीट पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के 24 फीसदी मतदाता हैं, जबकि यहां अनुसूचित जाति वर्ग के 14 फीसदी वोट हैं. राजनीति के जानकार वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा के मुताबिक कई दशक के बाद खातेगांव में कांग्रेस पार्टी के किसी मजबूत नेता और गांधी परिवार के सदस्य ने दस्तक दी है. 

कांग्रेस खातेगांव में विधानसभा सीट पर देगी कड़ी टक्कर
कीर्ति राणा के मुताबिक, इस बार तीन दशक से हार रही कांग्रेस खातेगांव में कड़ी टक्कर देने वाली है. इसी के चलते प्रियंका गांधी की आमसभा भी कराई गई है. राजनीति में प्रियंका गांधी की सभा से यह भी संदेश दिया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र के साथ पूरी कांग्रेस खड़ी है. विदित है कि तीन महीने पहले ही दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. खातेगांव विधानसभा देवास जिले की पांच विधानसभाओं में से एक है. देवास जिले में इस बार बीजेपी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है.

इन मुद्दों पर बीजेपी और कांग्रेस लड़ रही है चुनाव
खातेगांव विधानसभा सीट पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसे सभी सामान्य मुद्दे हैं, जोकि हर विधानसभा सीट पर पक्ष और विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप में रहते हैं, मगर इस विधानसभा सीट पर अवैध उत्खनन एक ऐसा मुद्दा है, जो की दूसरी विधानसभाओं से इसे अलग करता है. इसके अलावा खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को भी एक बड़ा मुद्दा बनाकर लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की है. दूसरी तरफ बीजेपी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है. खातेगांव में पिछले कुछ वर्षों में सड़कें और मूलभूत सुविधाओं में काफी सुधार भी हुआ है. 

खातेगांव विधानसभा सीट पर सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले पांच सालों में यहां पर मतदाताओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. इस विधानसभा सीट पर 24,445 मतदाता नए जुड़े हैं. साल 2018 के चुनाव में यहां पर 2,07,365 मतदाता थे, जबकि वर्तमान में 2 लाख 31,810 मतदाता साल 2023 के विधानसभा चुनाव में अपना मतदान करेंगे. ये मतदाता ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत का अंतर भी पहले से कम हुआ है. इससे भी कांग्रेस की उम्मीद बड़ी है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 22 लाख से ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं.

MP Election 2023: 'राहुल गांधी वही मंदिर जाते हैं जहां बाबर के लोगों को...' असम सीएम का कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget