एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का आरोप, 'नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का...'

MP Elections 2023: मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेसी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं, वे निहायत ही निंदनीय हैं.

MP Assembly Election 2023: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का विवेक जागृत नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं, वे निहायत ही निंदनीय हैं.

यहां बताते चलें कि बीजेपी नेता सनातन और धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों पर तीखे हम लेकर रहे हैं.चुनाव प्रचार में सनातन का उल्लेख बीजेपी के टॉप एजेंडा में है. इसी क्रम में विधानसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गये हैं. इसलिए हमारी भारतीय परंपराओं और विरासत का उपहास उड़ा रहे हैं.उन्होंने कहा कि कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं, वे निहायत ही निंदनीय हैं और कांग्रेस के पूरे चरित्र को उजागर करते हैं.

'आम आदमी का जीवन जीकर दिखलाएं तो...'
बीजेपी नेता प्रहलाद पटेल ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का विवेक जागृत नहीं हुआ. कांग्रेस की पहचान सामंतशाही और परिवारवाद ही हैं. इसके अलावा वे जो भी करते हैं,वो सब कुछ छलावा है. जनता पूरा उनका पूरा षड्यंत्र समझ चुकी है. केंद्रीय मंत्री पटेल ने आगे कहा कि चुनाव का आशय यह नहीं है कि जनता को बरगलाना और भ्रम फैलाना शुरू कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता के नेता होने का दंभ भरने वाले कमलनाथ या उनके सांसद पुत्र एक दिन के लिये आम आदमी का जीवन जीकर दिखलाएं तो उन्हें नेता मानने पर विचार किया जा सकता है.

'कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी थी'
केंद्रीय मंत्री पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदैव गरीब कल्याण के खिलाफ रही है. अपने 15 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी थी, जिससे श्रमिक एवं निम्न वर्ग की मुश्किलें बढ़ गयी थीं. इसी तरह कांग्रेस ने जल जीवन मिशन में भी कोताही बरती और महज ढाई प्रतिशत लोगों को ही शुद्ध जल उपलब्ध कराया. कांग्रेस ने पीएम आवास योजना की राशि भी लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाए लौटा दी.

'कांग्रेस को यथार्थ पर बात करनी चाहिए'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रुचि शराब नीति बनाने में अधिकाधिक रहती है. जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस को यथार्थ पर बात करनी चाहिए. उन्हें जनता को अपनी बनाई शराब नीति पर जवाब देना चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं को क्यों बंद किया था. इन्हीं सब कारणों से आज कांग्रेस में नौबत कपड़े फाड़ने तक पहुंच गयी है. कांग्रेस को उम्मीदवार इसलिए बदलने पड़े, क्योंकि पार्टी का संतुलन बिगड़ चुका है.

ये भी पढ़ें: MP News: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- 'केवल अपने सियासी लाभ के लिए सनातन पर..., अयोध्या राममंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget