एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'बस्ती भी जलानी है, मातम भी मनाना है', सीहोर में शायराना अंदाज में नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज

MP Elections 2023: सीहोर में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की यह विशेषता है कि कांग्रेस हिन्दुओं को जातियों में विभाजित करना चाहती है और मुसलमानों को BJP का डर दिखाकर संगठित रखना चाहती है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की राजनीति में अब सियासत उबाल मारने लगी है. आरोप प्रत्यारोप के दौर भी चल रहे हैं. आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सीएम के गृह जिले सीहोर विधानसभा पहुंचे. गृहमंत्री मिश्रा सीहोर में बीजेपी प्रत्याशी सुदेश राय के समर्थन में निकली रैली में शामिल हुए. इस दौरान जनसभा का भी आयोजन किया गया. जनसभा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज नजर आया. कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'कांग्रेस का बस तना सा फ़साना है बस्ती भी जलानी है, मातम भी मनाना है'.

प्रदेश के गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि इनके नेता राहुल गांधी हैं, वह राजस्थान जाते हैं तो हिन्दू और हिंदुत्व में विभाजन करते हैं, उन्हें हिन्दू और हिंदुत्व में दिक्कत हैं. उनके नेता मप्र में दिग्विजय सिंह हैं, जो भगवा को आतंकवाद बताते हैं. गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि यह वही दिग्विजय सिंह जी हैं कि उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे तो इन्हें काजी साहब जिंदाबाद के नारे सुनाई देते हैं. 

मुसलमानों को डर दिखा रही कांग्रेस
प्रदेश  के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह विशेषता है कि कांग्रेस हिन्दुओं को जातियों में विभाजित करना चाहती है और मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर संगठित रखना चाहती है. अपने यहां कहावत है कि कांग्रेस की सियासत का बस इतना सा फसाना है कि बस्ती भी जलाना है और मातम भी मनाना है. 

कांग्रेस में सोनिया माता की जय बोलने का चलन
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जनसभा की शुरुआत कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी में भारत माता की जय बोलने की परम्परा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो या कोई भी नेता, जनसभा की शुरुआत होती है तो सबसे पहले भारत माता की जय बोली जाती है. उन्होंने कहा कि ये किसी और पार्टी में नहीं होता है. किसी पार्टी सोनिया माता की जय बोली जाती है, जबकि किसी पार्टी ममता माता की जय बोलने की परम्परा है.

ये भी पढ़ें: Delhi: भाई के अवैध संबंध से नाराज युवक ने उसकी गर्लफ्रेंड की ले ली जान, घर में घुसकर मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget