एक्सप्लोरर

MP Politics: बीजेपी से इस्तीफा देकर AAP में शामिल हुईं पूर्व विधायक ममता मीणा, सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

MP Elections: बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची में चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा के नाम की घोषणा की है. वर्तमान में इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक हैं.

Mamta Meena Joins Aam Aadmi Party: मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक ममता मीणा (Mamta Meena) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़कर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में शामिल हो गईं. वहीं आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने आप पार्टी जॉइन करने पर ममता मीणा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की चाचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक ममता मीणा और पूर्व  IPS अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा का आम आदमी पार्टी में बहुत बहुत स्वागत है. हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को फिर से खुशहाल बनाएंगे. इंकलाब जिन्दाबाद. दरअसल, मीणा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुना जिले की चाचौड़ा सीट से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी.

बीजेपी ने अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची में चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा के नाम की घोषणा की है. वर्तमान में इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह विधायक हैं. आप द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ममता मीणा को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी में शामिल किया. मीणा ने कहा कि वह आप में शामिल होकर खुश हैं और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाने की लिए तैयार हैं. विज्ञप्ति में मीणा के हवाले से कहा गया है कि मध्य प्रदेश में लोग सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस से नाखुश थे और आप को एक मौका देने के इच्छुक हैं. विज्ञप्ति में कहा गया है कि मीणा 18 साल से मप्र की राजनीति में सक्रिय हैं और गुना जिला पंचायत प्रमुख रही हैं.

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं @AamAadmiParty के मुखिया आदरणीय @ArvindKejriwal जी के समक्ष मैंने और साहब श्री @RSMeenaIPS जी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।#AAPkiMamta @SandeepPathak04 pic.twitter.com/LIX1M2vTzx

— Mamta Meena (@MamtaMeenaBJP) September 21, 2023

">

बीजेपी का दामन छोड़ने से पहले
मीणा 2008 में चाचौड़ा सीट पर कांग्रेस के शिवनारायण मीणा से 8,000 वोटों से हार गईं, लेकिन 2013 के विधानसभा चुनावों में उन्हें 34,000 से अधिक वोटों से हराने में सफल रहीं. 2018 में, वह चाचौड़ा से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से 9,797 वोटों के अंतर से हार गईं. बता दें कि सोमवार सुबह से ही यह बात सामने आ गई थी कि ममता मीणा भोपाल जाकर पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र सौंपने वाली हैं. बीजेपी का दामन छोड़ने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों के लिए 'जनादेश यात्रा' निकाली थी.

Watch: इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के बीच में फंसा महिला का पैर, RPF के जवान ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget