एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'सीहोर को पागलखाना देकर मेडिकल कॉलेज बुदनी ले गए CM शिवराज', सौतेले व्यवहार पर कांग्रेस का प्रहार

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर उनके गृह जिले सीहोर के साथ ही सौतेला व्यवहार का आरोप लगा रही है.

Congress Target Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला सीहोर है और अब इसी जिले से सौतेले व्यवहार का आरोप कांग्रेस की तरफ से उनपर लगाया जा रहा है. सीहोर जिले की इछावर विधानसभा से 9 बार के बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह वर्मा के सामने कांग्रेस ने शैलेन्द्र पटेल को प्रत्याशी बनाया है. पटेल ने एबीपी न्यूज ने बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज पर अपने गृह जिले के भीतर ही सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का जिला ऐसा नहीं होता है, मुख्यमंत्री का जिला देखना है तो छिंदवाड़ा देखिए, राजगढ़ देखिए, हमारे उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव का खंडवा देखिए. शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की तीन विधानसभाओं के साथ भेदभाव किया है.

सीएम शिवराज पर आरोप लगाते हुए पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सीहोर को पागलखाना देकर मेडिकल कॉलेज बुदनी ले गए, ये भेदभाव नहीं तो और क्या है. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल का कहना है कि इछावर, सीहोर जिले और प्रदेश में बदलाव का दौर है. उन्होंने कहा, 'इसका कारण है कि मुख्यमंत्री हमारे जिले के हैं 16-17 साल हो गए हैं, जितना भेदभाव शिवराज सिंह चौहान ने जिले के साथ किया उतना शायद किसी और मुख्यमंत्री ने नहीं किया है.

सीहोर जिले में विकास नहीं हुआ है, आज भी इछावर विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है. 110 गांव नर्मदा-पार्वती परियोजना से छूट गए हैं, उद्योगों की स्थापना नहीं हुई है. मेडिकल कॉलेज सीहोर-आष्टा या इछावर में बनता तो पूरे जिले का फायदा होता, लेकिन उसे बुदनी ले गए और हमें पागलखाना दे दिया है. इस तरह से उन्होंने जिले के लोगों को पागल बनाया है. जनता इसका जवाब देगी. इछावर विधानसभा में जिस तरह से 2013 में बदलाव लेकर आए थे, उसी तरह अब 2023 में भी बदलाव लेकर आएंगे.' 

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शैलेंद्र पटेल ने शिवराज सिंह चौहान पर अंधविश्वासी होने का भी आरोप लगाया है. इछावर के मिथक को लेकर शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इछावर की जनता से छुआछूत करते हैं. ये अंधविश्वास ही तो है कि शिवराज इछावर नहीं आते. बता दें इछावर के लिए एक मिथक है कि जो भी सीएम इछावर नगर में आता है फिर वह दोबारा सीएम नहीं रहता पाता. यही कारण है कि चार बार के कार्यकाल में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान इछावर नहीं आए.

'विधायक के गांव की सड़क के लिए भी मैंने किया प्रदर्शन'

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शैलेन्द्र पटेल ने शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की सरकार में जिले के लिए कराए गए कार्यों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार में इछावर विधानसभा में एक दर्जन से ज्यादा गौशालाएं बनी थीं. इस आंकड़े को बताते हुए उन्होंने सवाल किया कि बताइए कि बीजेपी ने 19 साल के कार्यकाल में कितनी गौशालाएं बनवाईं. शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि जब वो विधायक थे तब नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी थी और विधानसभा में सवाल भी उठाए थे. पटेल ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक करण सिंह ऐसी कोई योजना जिले के लिए नहीं लाए हैं.

पटेल का कहना है कि पूरे मध्य प्रदेश में सड़कें बनी हैं, लेकिन बीजेपी विधायक करण सिंह वर्मा के खुद के गांव की सड़क बनवाने के लिए मुझे सड़क पर नांव चलाना पड़ी, पदयात्राएं करनी पड़ी. रामनगर रोड के लिए आंदोलन करने पड़े. यदि वे कहें कि हमारी वजह से रोड बनी तो रोड तो सभी जगह बनती है, एक सिंगल काम बता दें वे कि ये उनकी वजह से हुआ हो या कोई बड़ा उद्योग आया हो. 

यह भी पढ़ें: PM Modi MP Visit: आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget