एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीते 5 चुनावों से ये सीटें बनी रहीं कांग्रेस का सिरदर्द, क्या 'प्लान-66' से पार्टी करेगी वापसी? जानें क्या है ये प्लान

MP Assembly Election 2023: 'प्लान-66' के लिए पार्टी ने एक फाइव पॉइंट प्रोग्राम तैयार किया है. पार्टी 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जून के महीने में ही कर सकती है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर-दिसम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) की बिसात पर कांग्रेस (Congress) एक-एक सीट पर जीत का गणित लगा रही है. राज्य विधानसभा की 230 सीटों में से 66 ऐसी हैं, जो कांग्रेस के लिए लगातार सिरदर्द बनी हुई हैं. यहां से पिछले 5 चुनाव से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है. अब कांग्रेस का दिल्ली और राज्य का नेतृत्व इन सीटों को जीतने के लिए 'प्लान-66' (Plan-66) पर काम कर रहा है. आलाकमान ने इन सीटों को पांच सेक्टर में बांट कर सेंट्रल ऑब्ज़र्वर भी नियुक्त कर दिए हैं. 

मध्य प्रदेश की 66 विधानसभा सीटों ने कांग्रेस को बड़ी टेंशन दे रखी है. पिछले पांच चुनाव में उसे इन सीटों पर लगातार हार का सामना करना पड़ा. अब कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने इन सीटों को जीतने के लिए फाइव पॉइंट प्रोग्राम (Five Point Program) तैयार किया हैं. पार्टी का फोकस इन सीटों के उम्मीदवार चुनाव से काफी पहले घोषित करने पर है. इसके लिए चेहरों की तलाश कांग्रेस ने शुरू कर दी है. 

ये वो सीटें हैं, जो दे रहीं टेंशन 

कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय और राज्य का नेतृत्व इसी साल नवंबर-दिसम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में लग गई है. पहले चरण में पार्टी का फोकस उन 66 सीटों पर है,जहां पिछले पांच चुनाव में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस को जिन सीटों पर लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है.

इनमें रहली, दतिया, बालाघाट, रीवा, सीधी, नरयावली, भोजपुर, सागर, हरसूद, सोहागपुर, धार, इंदौर दो, इंदौर चार, इंदौर पांच,मंदसौर, महू, गुना, शिवपुरी, देवसर, धौहनी, जयसिंहनगर, जैतपुर, बांधवगढ़, मानपुर, मुड़वारा, जबलपुर कैंट, पनागर, सिहोरा, परसवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, आमला, टिमरनी, सिवनी मालवा, होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया, भोजपुर, कुरवाई, शमशाबाद, बैरसिया, गोविंदपुरा, बुधनी, आष्टा, सीहोर, सारंगपुर, सुसनेर, शुजालपुर, देवास, खातेगांव, बागली, खंडवा, पंधाना, बुरहानपुर, धार, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, रतलाम सिटी, मल्हारगढ़, नीमच और जावद सीट प्रमुख हैं.

5 सेंट्रल ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए 

कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश की 66 ऐसी सीटों के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है.उन पर इन सीटों को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है. दिल्ली के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को भोपाल और नर्मदापुरम, उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप टम्टा को महाकौशल और विंध्य,हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर को ग्वालियर-चंबल तथा गुजरात के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया को मालवा और निर्माण का दायित्व सौंपा गया है. 

40 से अधिक सीटों पर पहुंचे कमलनाथ

बताया जाता है कि इन 66 में से 40 से अधिक सीटों पर पिछले तीन महीनों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दौरा कर चुके हैं.उन्होंने ने जिला पदाधिकारियों, मंडलम और सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेकर फीडबैक लिया हैं.पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी 5 बार से हारी हुई सीटों में  कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.उनके ऊपर जीतने वाले उम्मीदवार की पहचान का दायित्व भी है. 

उम्मीदवार की पहचान पहले की जाएगी

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 'प्लान-66' के लिए कांग्रेस ने एक फाइव पॉइंट प्रोग्राम तय किया है.कांग्रेस पार्टी भाजपा (BJP) का गढ़ बन चुकी 66 सीटों पर क्षेत्र में सक्रिय और लोकप्रिय चेहरों का चयन पहले कर रही है,ताकि चुनाव से पहले उन्हें अपने इलाके में पहुंचने का पर्याप्त समय मिल सके.इन सीटों का पर्यवेक्षक भी उन प्रदेश पदाधिकारियों को बनाया गया है,जो वहां पर्याप्त समय दे सकें.यहां जातीय समीकरणों को भी टटोला गया,जिनके सहारे पार्टी को मजबूत स्थिति में लाया जा सके. 

कांग्रेस का फाइव पॉइंट प्रोग्राम 

1. स्थानीय मुद्दे- पार्टी स्थानीय मुद्दों की पहचान करके उसके मुताबिक अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी. 

2. वर्तमान विधायक के खिलाफ नाराजगी- पार्टी स्थानीय स्तर पर बीजेपी विधायक के खिलाफ नाराजगी का मूल्यांकन कर जनता में माहौल तैयार करना. 

3. जातीय समीकरण- पार्टी ये भी देख रही है कि हारी हुई सीटों पर जातीय समीकरण क्या है? इसके हिसाब से उम्मीदवार चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. 

4. लोक लुभावन वादों का प्रचार-कांग्रेस पार्टी अपने सवा साल के कार्यकाल की योजनाओं के प्रचार पर फोकस कर रही है.इसके साथ ही कमलनाथ द्वारा घोषित नई योजनाओं जैसे 15 सौ रुपए वाली नारी सम्मान योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाली योजना और 100 यूनिट तक बिजली के बिल माफ करने वाली योजना को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. 

5. जन आंदोलन- पार्टी ने तय किया है कि भ्रष्टाचार,महंगाई और बेरोजगारी सहित तमाम सत्ता विरोधी मुद्दों पर लगातार जन आंदोलन खड़ा करना है.स्थानीय संगठन की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता भी इसमें शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: MP Politics: महाकाल लोक के बाद सीएम शिवराज के 'मास्टर प्लान' पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jabalpur News: रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिया 'बेशर्म के फूल', कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए
जबलपुर: रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिया 'बेशर्म के फूल', कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए
Morena News: शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप, पीड़िता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी गिरफ्तार
मुरैना: शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप, पीड़िता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी गिरफ्तार
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
MP News: भोपाल में BU का नाम बदलने के फैसले पर पर गरमाई राजनीति, कार्य परिषद ने भेजा नया प्रस्ताव
भोपाल में BU का नाम बदलने के फैसले पर पर गरमाई राजनीति, कार्य परिषद ने भेजा नया प्रस्ताव

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget