एक्सप्लोरर

MP Election 2023: नीमच में पनपा विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बता कर जलाया गया पुतला, उठाई यह मांग

MP Assembly Election 2023: नीमच में भी कांग्रेस में बगावत देखने को मिल रही है. पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा को बाहरी प्रत्याशी बताकर मनासा में उनका पुतला दहन किया गया. साथ ही प्रत्याशी बदलने की मांग भी उठाई गई.

MP Congress Crisis: कांग्रेस की सूची (Congress Candidates List) जारी होने के बाद लगातार विरोध और पुतला दहन के साथ-साथ इस्तीफे देखने को मिल रहे हैं. अब नीमच में भी पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाहटा को बाहरी प्रत्याशी बताकर उनका पुतला दहन किया. कांग्रेस हाई कमान से प्रत्याशी बदलने की मांग भी की गई है.

मध्य प्रदेश का मालवांचल बेल्ट पहले ही बीजेपी का गढ़ माना जाता है. अब कांग्रेस ने इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए कई बिंदुओं पर मंथन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं. इतने मंथन के बाद दिए गए टिकट का भी विरोध हो रहा है. एमपी के उज्जैन में कांग्रेस के दावेदार विवेक यादव ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. इसके बाद रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू निर्दलीय मैदान में उतर रहे हैं. 

अब नीमच में भी विरोध देखने को मिल रहा है. नीमच जिले की मनासा सीट से पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है. पूर्व में भी मनासा सीट से नरेंद्र नाहटा कांग्रेस को जीत दिला चुके हैं. नीमच के मनासा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र नाहटा का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता राधेश्याम ने आरोप लगाया कि नरेंद्र नाहटा मंदसौर जिले में निवास करते हैं जबकि उन्हें मनासा सीट से उतारा गया है. प्रत्याशी बाहरी होने की वजह से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पार्टी को जनहित में प्रत्याशी को बदलना चाहिए.

अभी 86 प्रत्याशी उतरना बाकी
कांग्रेस ने पहली सूची में 144 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. अभी इन 144 सीटों में से कई पर इस्तीफे, विरोध और प्रत्याशी बदलने को लेकर घमासान मचा हुआ है. अभी जिन 86 सीट की घोषणा आना बाकी है उन पर भी कई दावेदार है. इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं 230 विधानसभा सीटों के लिए 4000 आवेदन किए थे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद इस बात को कह चुके हैं कि कांग्रेस में टिकट को लेकर काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है.

कांग्रेस कैसे करेगी नाराजगी दूर?
इस विरोध को लेकर अब कांग्रेस के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. कांग्रेस दावेदारों की नाराजगी कैसे दूर करेगी? यदि कांग्रेस के नेता निर्दलीय या दूसरी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरते हैं तो इसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है. पूर्व में भी कांग्रेस को अपनी ही पार्टी के नेताओं से काफी नुकसान पहुंचा था. कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक गुप्ता के मुताबिक नाराज दावेदारों को मनाने का कार्य शुरू हो गया है. कांग्रेस किसी भी दावेदार को निर्दलीय नहीं लड़ने देगी, सभी को मना लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: समाजवादी पार्टी का एमपी की 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान, जनता से किया जातीय गणना कराने का बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget