एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ तक,' आचार संहिता लागू होने के बाद पहली सभा में सीएम शिवराज ने क्या कहा?

MP Politics: भोपाल में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा 'मैं अपनी जनता का सेवक हूं. मर भी जाऊंगा तो राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह फिर से पैदा हो जाऊंगा, अपनी जनता की सेवा के लिए.'

MP Election 2023 News: आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है. दो दिवसीय ऋषिकेश यात्रा से लौटकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया और भोपाल की उत्तर विधानसभा से बनाए गए बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के लिए वोट मांगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान रोड शो भी निकाला. 

भोपाल के टीएल जमालपुरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर जबानी हमला बोला. शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लागू की गई लाडली बहना योजना सहित अनेक योजनाओं के बारे में जनता के सामने जिक्र करते हुए अपनी सरकार की तारीफ की. इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देखो कांग्रेस का स्तर कितना नीचे चला गया है कि अब मामा का श्राद्ध जैसी ओछी राजनीति करने पर कांग्रेस उतारु हो गई है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले 17 नवंबर को इस कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देना है. 

सीएम शिवराज की पहली सभा
निर्वाचन आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया. इस एलान के बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई. आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पहली सभा हुई है. उन्होंने राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा के टीला जमालपुरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की.


MP Election 2023: 'राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ तक,' आचार संहिता लागू होने के बाद पहली सभा में सीएम शिवराज ने क्या कहा?

कांग्रेस का गढ़ है उत्तर विधानसभा
राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. यहां पर 1998 से कांग्रेस का कब्जा चला आ रहा है. वर्ष 1998 में पहली बार कांग्रेस से आरिफ अकील विधायक चुने गए थे, इसके बाद से 2003, 2008, 2013 और 2018 में भी विधायक चुने गए हैं. कांग्रेस से इस गढ़ को छीनने के लिए बीजेपी ने आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.

'फीनिक्स पक्षी की तरह दोबारा होऊंगा पैदा'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा में कहा, ''वैसे मामा से कांग्रेस बहुत डरती है, रोज गाली देती रहती है. राहुल बाबा से लेकर कमलनाथ तक और कल तो कुछ लोगों ने मामा का श्राद्ध भी करवा दिया.'' उन्होंने कहा, ''मामा तेरा श्राद्ध हो गया मेरे बहनों और भाइयों, मामा के मरने की भी दुआएं की जा रही हैं.'' शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ''ऐसा क्या है मामा में? कांग्रेस के लोग दिन-रात, सुबह-शाम एक ही नाम शिवराज चौहान, कई बार नींद में भी चमक जाते हैं. शिवराज मामा तेरा सत्यानाश हो जाए कहां से आ गया.''

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं शिवराज हूं, अपनी जनता का सेवक. अगर मर भी जाऊंगा तो राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह फिर से पैदा हो जाऊंगा, अपनी जनता की सेवा के लिए. मेरे श्राद्ध करने की दुआ करने वालों मैं भगवान से दुआ करता हूं तुम्हें लंबी उम्र दे और तुम भी सुखी रहो, लेकिन तुम भी बीजेपी की सरकार में ही सुखी रहोगे.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: प्रियंका गांधी और कमलनाथ कल मंडला में भरेंगे चुनावी हुंकार, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget