एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कल शाम 6 बजे के बाद एमपी में थम जाएगा चुनाव प्रचार, उसके बाद लिया सोशल मीडिया का सहारा तो...

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशियों के पास मंगलवार का पूरा दिन, जबकि कल बुधवार की शाम छह बजे तक का समय ही शेष बचा है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है, जबकि 15 तारीख से यहां चुनाव का प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा. कल बुधवार (15 नवंबर) की शाम छह बजे के बाद प्रत्याशी यहां प्रचार नहीं कर सकेंगे. साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा. यदि कोई प्रत्याशी शाम छह बजे के बाद सोशल मीडिया पर प्रचार करता है, तो उसके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होगा. चुनाव आयोग की विशेष टीम सोशल मीडिया की निगरानी करेगी.

विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशियों के पास मंगलवार का पूरा दिन, जबकि कल बुधवार की शाम छह बजे तक का समय ही शेष बचा है. बुधवार  शाम छह बजे के बाद प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. इसके बाद प्रत्याशी जनसंपर्क को छोड़ चुनाव प्रचार के लिए किसी दूसरे माध्यम का सहारा नहीं ले पाएंगे. अगर सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशियों ने किसी तरह की पोस्ट, वीडियो या किसी तरह का संदेश अपलोड किया या उसे फॉरवर्ड किया तो उसका पता जिला स्तरीय मीडया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) लगाएगी. 

भोपाल के लिए बनाई 24 टीमें
इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जाएगी. बुधवार की शाम छह बजे के बाद यदि किसी प्रत्याशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया तो उसके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा. साथ ही इसका खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा. प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों पर नजर रखने के लिए 24 टीमें लगाई हैं.

ये टीम 24 घंटे न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों में आने वाले समाचार और विज्ञापनों पर नजर रख रही हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें भी बनाई गई हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और नतीजे तीन दिसंबर को  घोषित किए जाएंगे.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, PM मोदी समेत ये दिग्गज करेंगे चुनावी सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget