एक्सप्लोरर

MP Election 2023: विंध्य में BJP की स्थिति का जायजा लेने आ रहे अमित शाह, कोल समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल, जानिए शेड्यूल

MP Assembly Election 2023: शिवराज सरकार को विंध्य क्षेत्र की अनदेखी का डर सताने लगा है. राजनीतिक समीकरण को साधने के लिए मध्यप्रदेश बीजेपी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है.

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में आदिवासी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी (BJP) अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का सहारा ले रही है. गृहमंत्री अमित शाह कल मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. विंध्य के राजनीतिक समीकरण को साधने में अमित शाह का दौरा अहम माना जा रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 12.55 बजे सतना पहुंचेंगे. सतना में आयोजित कोल समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. सम्मेलन में विंध्य और महाकौशल से करीब एक लाख कोल समुदाय के लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा

प्रदेश में पहली बार कोल समुदाय का सम्मेलन हो रहा है. अमित शाह दोपहर 12.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे. खजुराहो से दोपहर 12.55 बजे सतना के मैहर हेलीपैड पहुंचेंगे. दोपहर एक बजे मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे. दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे. अमित शाह दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए मैहर से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे. 3.15 बजे सतना में शबरी माता जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे. अमित शाह शाम 5.15 बजे सतना के मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 6.45 बजे ओम इंटरनेशनल होटल पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे. शाह रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे.
 
विंध्य की अनदेखी से सताने लगा डर

शिवराज सरकार को विंध्य क्षेत्र की अनदेखी का डर सताने लगा है. राजनीतिक समीकरण को साधने के लिए मध्यप्रदेश बीजेपी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है. गृहमंत्री शाह 24 फरवरी को मध्यप्रदेश के सतना दौरे पर आ रहे हैं. सतना में आयोजित शबरी जयंती समारेाह में केंद्रीय गृहमंत्री शामिल होंगे. 

हाथ से फिसल रहा है बीजेपी का गढ़

बता दें कि महाकौशल औरवं विंध्य क्षेत्र को बीजेपी अपना गढ़ मानती आई है. लेकिन बीते दिनों नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को नुकसान का सामना करना पड़ा. रीवा और जबलपुर में कांग्रेस का महापौर बना. सिंगरौली में आम आदमी पार्टी को महापौर बनाने में सफलता मिली. सीधी और चुरहट की जनता ने भी कांग्रेस का साथ दिया. यही कारण है कि अब बीजेपी को चिंता सताने लगी है.

शिवराज सरकार से जनता है नाराज?

पहली बार विंध्य क्षेत्र को मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है. शिवराज सरकार की उपेक्षा के कारण विंध्य क्षेत्र की जनता बीजेपी से नाराज है. बीजेपी विंध्य क्षेत्र की जनता की नाराजगी दूर करने के लिए 24 फरवरी को कोल समाज का सम्मेलन आयोजन करने जा रही है. बीजेपी के निमंत्रण पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं.

Ladli Bahana Yojana की गाइडलाइन जारी, इन महिलाओं को 1000 रुपये महीना देगी शिवराज सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget