एक्सप्लोरर

MP Politics: 'जो भी देश को बदनाम कर रहे हैं, उन्हें ठीक करने का अधिकार भारत को', जानें कृषि मंत्री ने किसको लिया निशाने पर

MP Politics News: कमल पटेल ने भारत विरोधी ताकतों पर निशाना साधा और कहा कि जो भी पाकिस्तान को अपना दोस्त मानता है, वह देश का दुश्मन है. पाकिस्तान को दोस्त मानने वाले को देश में रहने का अधिकार नहीं है.

MP News: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान बीबीसी (BBC) पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई (BBC IT Survey) पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जबलपुर में कहा, "दुनिया मे भारत की ताकत बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है. भारत की प्रगति से अंदर ही अंदर कई देश जल रहे हैं."

कमल पटेल ने बयान दिया कि ऐसे ही कुछ लोग भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. जो भी भारत को बदनाम करने का काम करेगा, उसे ठीक करने का अधिकार भी भारत को है. उन्होंने कहा कि आईटी विभाग ठीक कर रहा है. इसमें गलत क्या है? कमल पटेल का कहना है कि अगर उन्होंने गलत किया होगा तो कार्रवाई होगी और सजा भी मिलेगी. वहीं, अगर गलत नहीं किया होगा, तो कुछ नहीं होगा.

सरकार को पक्ष में बोलते हुए एमपी के मंत्री कमल पटेल ने कहा कि यह तो सरकार का अधिकार है. उसे कहीं भी शंका-कुशंका लगेगी तो कार्रवाई की जा सकती है. 

'एमपी के हर जिले में बनेगा भारत माता का मंदिर'
गौरतलब है कि जबलपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कमल पटेल ने भारत विरोधी ताकतों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पाकिस्तान को अपना दोस्त मानता है, वह देश का दुश्मन है. पाकिस्तान को दोस्त मानने वाले को देश में रहने का अधिकार नहीं है. कृषि मंत्री कमल पटेल ने एलान किया है कि एमपी के हर जिले की ग्राम पंचायत में भारत माता का मंदिर बनवाने जा रहे हैं. जल्द ही हरदा जिले से मंदिर बनवाने की शुरुआत होगी.

एमपी बजट 2023 में कृषियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
कृषि मंत्री कमल पटेल ने ये संकेत भी दिया कि मध्य प्रदेश सरकार इस बार के अपने बजट में किसानों को बड़ी राहत और रियायत दे सकती है. उन्होंने कहा कि किसान आने वाले बजट से आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा सकेंगे, क्योंकि कृषि से जुड़े उद्योग लगाने के लिए सरकार उपयोगी बजट योजना लाने जा रही है. किसान सब्सिडी के आधार पर अपने ही गांव में उद्योग धंधे स्थापित कर सकेंगे. सरकार की मंशा है कि गांव में ही रोजगार का सृजन हो. लिहाजा इस बात को ध्यान में रखकर बजट में प्रमुख प्रावधान किए जा रहे हैं.

पीएम मोदी 'सच्चे गांधीवादी'- मंत्री कमल पटेल
कृषि मंत्री कमल पटेल प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करना भी 
नहीं भूले. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'सच्चे गांधीवादी' की संज्ञा दी है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया है. 

'कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी'- कमल पटेल
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस को भी जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा है कि इस देश में कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और कांग्रेस के हाथ से अब सब कुछ निकल गया है. कृषि मंत्री के मुताबिक, जनता में कांग्रेस की विश्वसनीयता अब खत्म हो चुकी है.
उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम लोगों के लिए किसी ने अगर काम किया है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर बदल कर रख दी है.

विकास यात्रा के विरोध पर बोले कृषि मंत्री
छिंदवाड़ा के प्रभारी के तौर पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने दावा किया है कि जिले में घुसकर इस बार बीजेपी नकुलनाथ और कमलनाथ को हराएगी. उनका दावा है कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी. विकास यात्रा में हो रहे विरोध पर मंत्री कमल पटेल ने साफ किया है कि कहीं कोई चूक रह गई है, तो उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP News: कनाडा में राम मंदिर के बाहर भारत विरोधी नारे लिखे जाने पर प्रज्ञा ठाकुर ने दिया बयान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Exclusive: 'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु बीजेपी के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान
'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु BJP के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Climate Change: रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
Embed widget