एक्सप्लोरर

MP Politics: एमपी में कांग्रेस के साथ AAP में भी सेंध, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल समेत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 150 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी में सेंध लगा दी है. शुक्रवार (29 मार्च) को जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है.

दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन भी उपस्थित रहे.

दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश की सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस और 'आप' के करीब 150 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने वालों में कांग्रेस की दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल शामिल हैं. इसके अलावा हटा जनपद अध्यक्ष अनुष्का राय, पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव पटेल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया.

एमपी में चुनाव से पहले कांग्रेस और आप को झटका
 
इसके साथ ही हटा के एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष संदीप राय, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बद्री व्यास और कटनी जिले के बहोरीबंद के पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, सरपंच ब्रजेश गुप्ता, पूर्व सरपंच गोविंद पटेल, शिवप्रसाद पटेल बीजेपी में शामिल हो गए.

साथ ही जनपद सदस्य शरमन लाल चौधरी, पुष्पा कुसुम दुबे, प्रीतम गोटिया, आम आदमी पार्टी के अजय सिंह लोधी सहित दमोह और कटनी जिले के 150 से अधिक सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली है. 

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election: छिंदवाड़ा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, सीएम मोहन से मिलने पहुंचे विधायक कमलेश शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget