एक्सप्लोरर

MP Assembly: एमपी में 16वीं विधानसभा सत्र आज से, पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

MP News: सत्र के पहले दिन विधायकों की शपथ हुई. विधानसभा में बीजेपी के 163 सदस्य होने से अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन होगा. अध्यक्ष पद के लिए दिमनी से निर्वाचित नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है.

MP Assembly Session 2023: मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का आज से पहला सत्र शुरू हो गया है. चार दिवसीय सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा शपथ ली जा रही है. सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने शपथ ली, इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा शपथ ली गई.  

विधानसभा सत्र में प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है. सबसे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा शपथ ली गई. उसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा शपथ ली गई.

'यह लोकतंत्र का मंदिर है'
विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है. सत्र शुरु होने से पहले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व सांसद राकेश सिंह, रिति पाठक, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा पहुंचे. हालांकि विधानसभा सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम कमलनाथ नहीं आए. 

विधानसभा में बीजेपी के 163 विधायक
बता दें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. इस चुनाव में बीजेपी के 163 विधायक सीटें मिली, जबकि कांग्रेस को महज 66 सीटों से संतोष करना पड़ा, वहीं एक निर्दलीय विधायक भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष का दायित्व उमंग सिघांर को दिया है, जबकि उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को बनाया गया है.

पहले दो दिनों तक होगी विधायकों की शपथ
सत्र के दौरान पहले दो दिन विधायकों की शपथ होगी. बुधवार को अध्यक्ष का निर्वाचन होगा. विधानसभा में 163 सदस्य बीजेपी के हैं, इसलिए निर्विरोध निर्वाचन होगा. बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिमनी से निर्वाचित नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है. नरेंद्र सिंह तोमर के रूप में पहली बार विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बनेगा. अभी तक अधिकतर समय विंध्य और महाकोशल अंचल से अध्यक्ष बनते आए हैं

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद कमलनाथ ने वेणुगोपाल और सुरजेवाला को दी बधाई? ये तंज है या कोई मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget