एक्सप्लोरर

MP में दो भीषण सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

MP News: मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों हादसों के मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया है.

CM Mohan Yadav Announced Compensation: मध्य प्रदेश में गुरुवार को छिंदवाड़ा के पास बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसी तरह इंदौर के चौरल में फार्म हाउस की छत गिरने से पांच मजदूरों की दबकर मौत हो गई. दोनों ही घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों हादसों पर दुख जताते हुए लिखा कि मृतकों की आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें. इसके अलावा सीएम यादव ने सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. 

दोनों हादसों में कुल 10 लोगों की मौत

भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना हुई बस छिंदवाड़ा के समीप पांडुरना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच यात्रियों की दुखद मौत हो गई. बस में 40 लोग सवार थे. इनमें से कई लोगों को गंभीर चोट आई है. घायलों को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

दूसरी तरफ इंदौर के चौरल में फार्म हाउस की छत गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, एक मजदूर की तलाश जारी है. पुलिस फार्म हाउस के मालिक की तलाश कर रही है. दोनों ही घटनाओं में 10 लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देंगे.

दोनों घटनाओं की जांच के आदेश

सड़क दुर्घटना के साथ फार्म हाउस की छत गिरने से हुई मजदूरी की मौत के मामले में सीएम मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर को जांच करने के आदेश दिए हैं. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े चार तीर्थ स्थलों का होगा विकास, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget