एक्सप्लोरर

एमपी के इन 5 शहरों की कायापलट, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, क्या है सीएम मोहन यादव का प्लान?

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार ने राज्य की 5 प्रमुख शहरों के विकास को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया है. यह निर्णय कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया.

MP Cabinet Meeting In Indore:  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की 5 शहरों इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर को मेट्रोपॉलिटन एरिया के रूप में डेवलप करने के लिए एक कानून के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, ताकि इन शहरों का विकास तेजी से किया जा सके. यह फैसला मंगलवार को लिया गया है. 

एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र योजना और विकास अधिनियम 2025 के प्रस्ताव को इंदौर के ऐतिहासिक पैलेस में हुई कैबिनेट की मीटिंग में मंजूर किया गया. कैबिनेट ने मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों के चारों ओर नियोजित विकास के लिए महानगर प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया है. 

इन प्राधिकरणों का अध्यक्ष मुख्यमंत्री 

अधिकारियों ने कहा कि पहले चरण में दो महानगर विकास प्राधिकरण बनाए जाएंगे. पहला महानगर विकास प्राधिकरण इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और शाजापुर जिलों के कुछ भागों को मिलाकर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा ऐसा निकाय भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और बियौरा के भागों को मिलाकर स्थापित किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री इन प्राधिकरणों का अध्यक्ष होगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव क्या कहा?

शहरों के विकास को लेकर लिए गए इस फैसले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "राजबाड़ा में हुई कैबिनेट की बैठक में हमारी सरकार ने दूरगामी और जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं जिनका प्रभाव आने वाले कई सदियों में देखने को मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक राजबाड़ा, इंदौर में आयोजित की गई.

राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष के समापन के अवसर पर राजबाड़ा में कैबिनेट की बैठक की. महल को इसके ऐतिहासिक भव्यता में सजाया गया. इंदौर पूर्व होलकर शासकों की राजधानी रही है, और राजबाड़ा इन शासकों का महल था. इसे करीब 200 साल पहले बनाया गया था और यह शहर का एक पर्यटन स्थल है. राजबाड़ा की वास्तुकला, जो इंदौर की सांस्कृतिक पहचान से संबंधित है, कई रूपों और वास्तुशैली का मिश्रण है, जिनमें फ्रांसीसी, मराठा और मुगल शैली शामिल हैं. यह लकड़ी और पत्थर से निर्मित इमारत शहर के बीचों-बीच स्थित है.

इसे भी पढ़ें: उमंग सिंगार ने सोफिया कुरैशी मामले में मोहन यादव सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, 'SIT में वही अधिकारी हैं, जो पहले विजय शाह...'

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget