इस राज्य में महंगा हुआ दूध, कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा
MP Milk Price: इंदौर में 60 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला खुला दूध अब 63 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. स्थानीय हालात के मुताबिक दूध के मूल्यों में इजाफा हुआ.

गर्मियों के मौसम में पशु आहार की बढ़ती कीमतों के कारण मध्यप्रदेश के कई स्थानों में विक्रेताओं ने बुधवार (1 अप्रैल) से दूध के खुदरा दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया. विक्रेताओं के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. मध्य प्रदेश दूध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, भोपाल, जबलपुर और अन्य स्थानों में खुले दूध के खुदरा दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है.
इंदौर में 60 की जगह 63 रुपये प्रति लीटर मिल रहा दूध
भारत मथुरावाला ने बताया, ‘‘इंदौर में 60 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला खुला दूध अब 63 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है.’’ उन्होंने कहा कि अन्य शहरों में स्थानीय हालात के मुताबिक दूध के मूल्यों में इजाफा किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘गर्मियों के मौसम के दौरान हरे चारे की किल्लत और पशु आहार की कीमतों में इजाफे के कारण हमें दूध के दाम बढ़ाने पड़े हैं. गर्मियों में मवेशियों की दूध उत्पादन क्षमता वैसे भी कम हो जाती है.'
मध्य प्रदेश में प्राइवेट दूध विक्रेताओं ने कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं सांची ने अभी तक दूध के दामों में इजाफा करने का फैसला नहीं किया है. सीईओ बलबीर शर्मा के मुताबिक, कीमतें फिलहाल नहीं बदलेंगी.
संघ का कहना है कि पशु आहार जैसे कपास खली, चारा और भूसा, की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है. दूध विक्रेताओं ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर पशु आहार की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में दूध और महंगा हो सकता है.
'भैया वापस आ गए', राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने शेयर किया वीडियो, खुशी से नाचते-गाते दिखे परिजन
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























