एक्सप्लोरर

Mhow Violence: 'तुम चिल्ला-चिल्लाकर...', महू हिंसा मामले में 7 FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा, अब कैसे हैं हालात?

Mhow Clashes: इंदौर कलेक्टर के मुताबिक, महू हिंसा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इनमें से कुछ के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

MP Mhow News: मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के जश्न के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई.  इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मोती महल टॉकीज के पास हुए उपद्रव के बाद महू थाने में 17 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार, देर रात क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन सुबह हालात सामान्य हैं.

पुलिस के अनुसार, इंदौर के विभिन्न इलाकों में हिंसा की पांच घटनाएं हुई और तीन कार और कई दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस ने अब तक महू शहर में आगजनी और हिंसा में शामिल होने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि हिंसा की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अशांत क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास किए.

कलेक्टर ने उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जुलूस अलग-अलग इलाकों से निकाला गया था और बाद में एक समूह का पटाखे फोड़ने को लेकर दूसरे समूह से विवाद हो गया. कलेक्टर के मुताबिक जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

एक दर्जन दोपहिया वाहनों में लगाई गई आग
इस बीच महू थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि तीन कार और एक दर्जन दोपहिया वाहनों पर हमला किया गया और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ताल मोहल्ला, सेवा मार्ग, पट्टी बाजार, मानेक चौक और जामा मस्जिद इलाकों में हुई सभी पांच घटनाओं की जांच कर रही है.

वीडियो की जांच जारी
उनके अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर शूट किए गए वीडियो की जांच की जा रही है, ताकि आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा सके. साथ ही नकाब पहनकर पथराव और पेट्रोल बम फेंकने वालों की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि रविवार देर रात सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी महू पहुंची. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इंदौर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित महू पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

इस मामले में DIG निमिष अग्रवाल ने अब तक कुल 7 एफआईआर दर्ज की गई है. 4 एफआईआर में करीब 100 से ज्यादा आरोपी बनाए गए हैं. वहीं 12 बाइक, 2 ऑटो और 1 कार जलाई गई थी. 2 दुकानों को भी आग के हवाले किया गया था.

'आज तुम्हारा इलाज कर देंगे'
जानकारी के अनुसार, एफआईआर में पीड़ित फरियादी ने बयान दिया है कि उपद्रव करने वाले कह रहे थे, "हमने तो पहले से प्लान करके रखा हुआ था. तुम चिल्ला-चिल्लाकर जश्न मनाओगे तो आज तुम्हारा इलाज कर देंगे. तुम आज बच गए, आइंदा हमारे सामने से गुजरे जुलूस निकाला तो तुम्हें खत्म कर देंगे." 

क्यों हुआ बवाल?
इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वसल ने बताया कि भारतीय टीम के चैंपियनशिप जीतने के साथ ही महू में 100 से ज्यादा लोगों ने 50 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जुलूस निकाला. इस दौरान जब जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुजारा तो कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर पटाखे फोड़े. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हुई और दोनों तरफ से पथराव हुआ.

इसे भी पढ़ें: एमपी में कांग्रेस का विधानसभा घेराव और प्रदर्शन, सभा के बीच में मंच टूटने से गिरे नेता, तीन अस्पताल में भर्ती

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget