एक्सप्लोरर

MP: बयान रिकॉर्ड कराने से महू रेप पीड़िता का इनकार, पुलिस से कहा- 'आरोपी को मार दो गोली या फिर मुझे'

Mhow Rape Case: मध्य प्रदेश में आर्मी ऑफिसर की महिला मित्र के साथ हुए रेप मामले में नई जानकारी सामने आ रही है. इस महिला ने मामले में किसी तरह का बयान रिकॉर्ड कराने से इनकार कर दिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के महू (Mhou) में दो युवा आर्मी ऑफिसर पर बदमाशों ने हमला कर उनकी दो में से एक महिला मित्र का रेप किया. अब इस घटना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बुधवार को कुछ बदमाश लोगों को लूटने के लिए बाइक से घूम रहे थे. इन लोगों ने आर्मी ऑफिसर से 10 लाख रुपये की भी मांग की थी और ऐसा ना करने पर मारने की धमकी दी थी. 

इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जिस महिला के साथ रेप हुआ है उसने बयान देने से इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे में वे दुविधा में हैं. उधर, मौके पर मौजूद एक आर्मी ऑफिसर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसमें कहा गया है कि महिला के साथ बुरा बर्ताव किया गया है और मुझे शक है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है. 

आरोपी को गोली मार दो या मुझे, पीड़िता की मांग
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''वे हमसे केवल यह कहती रहीं कि या तो आरोपी को गोली मार दो या मुझे मार दो. हम समझते हैं कि वह सदमे में है. हम उन लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने ऐसा किया है.'' अधिकारी का कहना है कि लगातार समझाए जाने के बाद भी महिला बयान देने पर राजी नहीं हुई. 

इंदौर ग्रामीण के एसप हितिका वसल का कहना है कि वह बयान दर्ज कराने में सहज नहीं है. उनके स्वस्थ होने तक हम इंतजार करेंगे. हमने तीन लोगों अनिल, पवन और रितेश को गिरफ्तार किया है. रितेश को 2019 में हत्या के मामले में बरी किया गया था. बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए.

रात 2.30 बजे हुआ हमला
एफआईआर के मुताबिक दो आर्मी ऑफिसर और उनकी दो महिला मित्र जाम गेट के नजदीक आर्मी के फायरिंग रेंज पर रात 11 बजे गए थे. वे अपने वाहन से उतरे और वहां बैठ गए, रात 2.30 बजे सात से आठ अज्ञात लोग आए और उन्हें लाठी और रॉड से हमला कर दिया. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या चाहिए तो उन्होंने कहा कि हमें 10 लाख दो नहीं तो तुम्हें मार देंगे. उनके पास बंदूक थी और सबने अपना चेहरा ढंक रखा था. उनकी उम्र 20 से 35 साल के बीच थी.

ये भी पढ़ें- MP: एमपी के उज्जैन में किसान ने तेजा दशमी पर बेटे को नोटों से तौला, पैसे मंदिर निर्माण के लिए किए भेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget