एक्सप्लोरर

MP: एमपी के उज्जैन में किसान ने तेजा दशमी पर बेटे को नोटों से तौला, पैसे मंदिर निर्माण के लिए किए भेंट

Madhya Pradesh News: उज्जैन के एक किसान ने मन्नत मांगी थी कि बेटे की मनोकामना पूर्ण होने पर पुत्र वीरेंद्र को तेजाजी महाराज के मंदिर में दशमी के अवसर पर नोटों से तोलेगा, जिसे आज पूरा किया.

MP News Today: मध्य प्रदेश में तेजा दशमी के पर्व पर उज्जैन जिले के बड़नगर में मन्नत पूरा होने पर एक किसान ने अपने बेटे को नोटों से तोल दिया. यह खबर तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई. फिर क्या था, इस कार्यक्रम को देखने के लिए मंदिर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. बेटे को नोटों से तोलने के लिए किसान ने 10-10 के नोटों की गड्डी लंबे समय से एकत्रित की थी.

दरअसल, तेजा दशमी पर्व पर उज्जैन जिले में तेजाजी महाराज के मंदिरों में निशान चढ़ाने की परंपरा है. इस परंपरा के तहत लोग अपनी मन्नत को लेकर अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं. इसी क्रम में उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर बड़नगर में किसान चतुर्भुज जाट ने अपने 30 साल के बेटे वीरेंद्र जाट को तेजा दशमी के अवसर पर नोट से तोल दिया. 

चार साल पहले मांगी थी मन्नत

दरअसल, उज्जैन के एक किसान ने मन्नत मांगी थी कि बेटे की मनोकामना पूर्ण होने पर पुत्र वीरेंद्र को नोटों से तोला जाएगा. यह मन्नत पूरी होने पर बड़नगर के वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में तेजा दशमी के अवसर पर वीरेंद्र को नोटों से तोला. एक पलडे में नोटों की गड्डियां रखी गई, जबकि दूसरे में वीरेंद्र को बिठाया गया. किसान चतुर्भुज के मुताबिक 10 लाख रुपए की राशि से 83 किलो वजन हुआ, जिससे उनके बेटे को तोल दिया गया.

किसान चतुर्भुज ने अपने पुत्र को नोटों की गड्डियों से तोलने के बाद 10 लाख 70 हजार की राशि तेजाजी मंदिर के निर्माण के लिए दान कर दी. किसान ने बताया कि चार साल पहले उनके द्वारा मन्नत मांगी गई थी जो कि भगवान ने पूरी कर दी. इस समय उन्होंने तेजाजी मंदिर में बेटे के बराबर के वजन के नोटों को दान देने की मनोकामना धारण की थी.

ये भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम वार्ड उपचुनाव में बीजेपी की जीत, 4000 वोटों से कांग्रेस को दी सियासी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget