एक्सप्लोरर

एमपी: 'सुसाइड से एक दिन पहले उन्होंने फोन करके...', मनोज परमार आत्महत्या मामले में ED का दावा

Sehore Suicide: ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि दंपती को 9 और 10 दिसंबर को ईडी ने तलब किया था. तलाशी पूरी होने के चार दिन बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों पेश नहीं हुए थे.

Manoj Parmar Suicide Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा का शव दो दिन पहले उनके आष्टा स्थित घर में फंदे से लटका मिला था. वहीं अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने खुलासा किया कि सुसाइड से एक दिन पहले मनोज परमार ने ईडी के भोपाल जोनल ऑफिस में फोन करके बताया था कि वह जांच में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, लेकिन वे पहुंचे नहीं थे.

ईडी ने शनिवार (14 दिसंबर) को दावा किया कि इस हफ्ते की शुरूआत में तलाशी कार्यवाही खत्म होने के बाद ईडी के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने मनोज परमार या उनकी पत्नी से कोई संपर्क नहीं किया है. दरअसल, मनोज परमार और नेहा गुरुवार को अपने तीन बच्चों के साथ सुसनेर में एक मंदिर गए थे और देर रात वापस लौटे. वहीं शुक्रवार की सुबह जब दंपति नहीं जागे तो बड़ा बेटा उन्हें देखने गया तो वो मृत पाए गए. 

ED ने किया ये खुलासा
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि "दंपति को 9 और 10 दिसंबर को ईडी ने तलब किया था. तलाशी पूरी होने के चार दिन बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था. हालांकि, दोनों पेश नहीं हुए थे. अधिकारी ने बताया, उनके भतीजे रोहित परमार ने स्थगन की अपील की जिसे स्वीकार कर लिया गया और नई तारीख (12 दिसंबर) दी गई."

"इस दौरान 10 दिसंबर को मनोज परमार की ओर से एक ईमेल आया, जिसमें उन्होंने 12 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे बयान देने के लिए कहा था. वहीं 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ईडी के भोपाल जोनल ऑफिस के रिसेप्शन पर एक फोन आया, जिसमें परमार ने कहा कि वह रास्ते में हैं और वह 3:30 बजे तक ऑफिस पहुंच जाएंगे, लेकिन फिर भी वह पेश नहीं हुए."

सुसाइड नोट में क्या?
जानकारी के अनुसार, मनोज परमार ने अपने कथित सुसाइड नोट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, "वह यह कदम उठाने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि ईडी उसे परेशान कर रही है क्योंकि वह आपके (राहुल गांधी) के साथ जुड़े हैं और कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं. मेरी मौत के बाद इन बच्चों की जिम्मेदारी आपकी और कांग्रेस की है, इससे यह संदेश जाएगा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है."

क्यों पड़ी थी ED की रेड?
5 दिसंबर को ईडी के भोपाल जोनल ऑफिस ने मनोज परमार के खिलाफ जांच के तहत सीहोर और इंदौर में चार ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी ने परमार और पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर अपनी जांच शुरू की थी. सीबीआई के अनुसार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत छह करोड़ रुपये का लोन लिया गया था. हालांकि, इन पैसों को कथित तौर पर डायवर्ट कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने एमपी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, परमार दंपत्ति सुसाइड पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget