एक्सप्लोरर

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने एमपी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, परमार दंपत्ति सुसाइड पर भी दिया बयान

MP News: इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा पेश किया.

MP Government News: मध्य प्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को 1 साल पूरा हो चुका है. प्रदेश सरकार के कार्यकाल को लेकर इंदौर में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं उन्होंने दिल्ली के किसान आंदोलन के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की.

इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा पेश किया. साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई. पटेल ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शुरू किए हैं जिससे शिक्षा का स्तर सुधरा है, वहीं युवाओं को डिजी लॉकर की सुविधा भी दी गई है जो इस साल का सबसे बड़ा लक्ष्य था. 

योजनाओं को पूरा करने में मध्य प्रदेश नंबर वन पर 
उन्होंने कहा कि उमा भारती की सरकार में एयर एंबुलेंस का सपना देखा गया था लेकिन यह मोहन यादव की सरकार ने पूरा कर दिखाया है. मंत्री पटेल ने प्रदेश भर के संभागीय मुख्यालयों पर बनाने वाले मेडिकल कालेजों की भी जानकारी दी. केंद्र सरकार की अधिकतम योजनाओं को पूरा करने में मध्य प्रदेश नंबर वन पर है.

'एक बेहतर योजना है गीता भवन बनाए जाना'
वहीं मंत्री पटेल कृष्ण पाथवे मार्ग वैदिक घड़ी को लेकर प्रश्नों का जवाब दिया और गीता भवन प्रदेश के हर जिले में बनाए जाने को लेकर कहा कि यह सरकार की एक बेहतर योजना है. वहीं उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 3700 तेंदुए हैं. हम अब टाईगर चीता, तेंदुआ स्टेट का दर्जा हासिल कर चुके हैं.

'नहीं है कोई विवाद'
किसानों के मुद्दे पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में और मध्य प्रदेश में किसानों को जो भी मिला है वह बीजेपी की सरकार में ही मिला है. किसानों को मिलने वाली एम एस पी के सवाल पर कहा कि एमएसपी काउंट करने का तरीका कैसे हो सकता है?  किसान के नाम पर एमएसपी देना केंद्र सरकार की एक शुरुआत है. पिछले दिनों प्रदेश के दो मंत्रियों द्वारा खर्चों पर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी कैबिनेट में कोई व्यक्ति मामले आते हैं तो हमारा विचार विमर्श होता है, कैबिनेट और काम के बीच में कोई विवाद नहीं है.

पिछले दिनों मनोज परमार और उनकी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के सवाल पर मंत्री पटेल ने कहा कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है यदि किसी प्रकार की जांच होती है तो हम डरने वाले नहीं है.

ये भी पढ़ें: MP में रातापानी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघिन की मौत, सड़क हादसे में गई जान, जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget