एक्सप्लोरर

Ujjain Mahakal Temple: महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी! ढाई महीने में बदल जाएगी ज्योतिर्लिंग की तस्वीर, जानें क्या होगा नया

Ujjain Mahakaleshwar Jyotirlinga: ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में शिव भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. ढाई महीनों में मंदिर परिसर की तस्वीर बदल जाएगी.

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के परिसर की तस्वीर आने वाले ढाई महीनों में बदल जाएगी. महाकालेश्वर मंदिर समिति और जिला प्रशासन का दावा है कि जब श्रद्धालु बदला हुआ स्वरूप देखेंगे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में दूसरे चरण का विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है. 31 जुलाई तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. 

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर करोड़ों शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए यहां पर कई बड़े और सुविधाजनक इंतजाम किए जा रहे हैं. 31 अगस्त तक महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन और आवागमन की व्यवस्था पूरी तरह हाईटेक हो जाएगी. श्रद्धालु बारकोड के माध्यम से मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे. इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर में 40,000 श्रद्धालुओं को एक ही समय पर रोका जा सकेगा. इससे दर्शन को लेकर मंदिर परिसर के आसपास की आपाधापी समाप्त हो जाएगी. 

2000 कमरों की धर्मशाला होगी तैयार
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि सिंहस्थ महापर्व के पहले मंदिर परिसर के समीप 2000 कमरों की एक सर्व सुविधा युक्त होटल तैयार की जाएगी जो कि धर्मशाला के रूप में कम खर्च में श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मुहैया कराएगी. इससे उज्जैन की अर्थव्यवस्था पर भी आमूलचूल परिवर्तन होगा. उन्होंने बताया कि धर्मशाला के लिए स्थान भी चयनित कर लिया गया है.

16000 श्रद्धालु ही गर्भगृह से लेते हैं आशीर्वाद
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक जब आम दिनों में श्रद्धालुओं का प्रवेश गर्भ गृह में कराया जाता है, उस दौरान यदि सुचारू रूप से दर्शन व्यवस्था चलाई जाए तो 1 दिन में 16000 श्रद्धालु गर्भ गृह में प्रवेश कर पाते हैं जबकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,00,000 के लगभग होती है. ऐसी स्थिति में मंदिर में सभी भक्तों को गर्भ ग्रह से दर्शन कराना मुमकिन नहीं है उन्होंने व्यक्तिगत रूप से बताया कि यदि सभी के दर्शन बाहर से हो तो व्यवस्था और भी बेहतर हो सकती है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि है पूरा फैसला मंदिर समिति के हाथ में होता है. 

फाइव स्टार होटलनुमा प्रतीक्षा गृह
कलेक्टर के मुताबिक महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना में पैसों की कोई कमी नहीं है. मंदिर के निर्माण कार्यों में शिव भक्त भी बढ़-चढ़कर दान राशि देने को तैयार है. एक शिव भक्त ने तो मंदिर परिसर में फाइव स्टार होटल की तरह प्रतीक्षालय बनाने की स्वीकृति दे दी है. यह प्रतिक्षालय भी श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक रहेगा. 

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में ऐसा बदमाश बंदर जिसके सिर पर 21 हजार का इनाम! पकड़ने के लिए लगाने पड़े ड्रोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget