एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में ऐसा बदमाश बंदर जिसके सिर पर 21 हजार का इनाम! पकड़ने के लिए लगाने पड़े ड्रोन

Rajgarh Mischievous Monkey: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मचा रखा था उत्पात 8 बच्चों सहित 20 लोगों को किया घायल नपाध्यक्ष ने घोषित किया था 21 हजार का रुपए का इनाम उज्जैन से आई टीम ने बंदर को पकड़ा

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक उत्पाती बंदर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. इस उत्पाती बंदर ने अब तक आठ बच्चों सहित 20 लोगों को दांतों से काटकर घायल कर दिया था. इस बंदर से आम जनता और प्रशासन इतना परेशान थे कि उसे पकड़ने वाले पर नगर पालिका अध्यक्ष ने 21 हजार रुपये का इनाम तक रख दिया था. आखिरकार उज्जैन से आई टीम ने बंदर को धरदबोचा.

बता दें, बीते कुछ दिनों से राजगढ़ में एक उत्पाती बंदर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया था. यह बंदर अचानक से लोगों की छत पर पहुंचता और हमला कर देता था. इस बंदर को पकडऩे के लिए नगर पालिका का अमला लंबे समय से प्रयासरत था, लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लग रही थी.

नपाध्यक्ष ने रखा इनाम
बंदर से नगर पालिका का अमला इतना परेशान हो गया था कि राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू को बंदर के सिर पर इनाम रखना पड़ा था. बंदर को पकडऩे के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने 21 हजार रुपये का इनाम रखा था, इसके बावजूद बंदर लोगों के हाथ नहीं आ रहा था.

कलेक्टर से मिले नागरिक
बंदर से परेशान हो चुके नागरिकों ने आखिरकार एक दिन पहले ही कलेक्टर से मुलाकात की. इसके बाद नगर में लाउड स्पीकर से ऐलान कराया गया कि बंदर नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत दें. वहीं उज्जैन से पांच सदस्यीय विशेष टीम बुलवाई गई, तब कही जाकर बंदर हाथ लग सका.

ड्रोन से की निगरानी
बता दें बंदर को पकड़ने के लिए उज्जैन से आई पांच सदस्यीय टीम ने बंदर को पकडऩे के लिए ड्रोन का सहारा लिया. ड्रोसन से बंदर की सर्चिंग की गई, जिसमें बंदर संस्कृति होटल के पास नजर आया. यहां से भी बंदर भाग गया. विवेकानंद स्कूल के पास पहुंचा, जहां स्टेशन ने टीम ने दो शॉट गन मारा, जिससे बंदर बेहोश हो गया. फिलहाल बंदर को राजगढ़ वन विभाग की निगरानी में रखा है.

यह भी पढ़ें: PM Modi MP Visit: पीएम मोदी का 27 जून को भोपाल में होने वाला रोड शो कैंसल, PMO ने नहीं दी मंजूरी, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget