एक्सप्लोरर

MP: रूठे नेताओं को मनाने में जुटे तोमर, सिंधिया के कट्टर समर्थक के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, सीहोर से इस प्रत्याशी के लिए उठी मांग

Narendra Singh Tomar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर को रुठे हुए नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है.

Madhya Pradesh News: केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व से चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब प्रदेश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को तोमर से बहुत उम्मीद जगी है. विधानसभा चुनाव की मंशा रखने वाले नेता अब केन्द्रीय मंत्री तोमर से उम्मीद लगाए बैठे हैं.

दो दिन पहले सीहोर विधानसभा के बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर से मिले और कहा कि सीहोर विधानसभा में जसपाल सिंह अरोड़ा को बीजेपी प्रत्याशी बनाया जाए, जिस पर संयोजक तोमर ने कहा कि जसपाल सिंह अरोड़ा को सभी जानते हैं चिंता मत करो.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने में अब महज 3-4 महीने का समय ही शेष बचा है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है.

संयोजक बनने के बाद से ही तोमर प्रदेश भर में तेजी से सक्रिय हो गए हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर को रुठे हुए नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का आपसी तालमेल का जिम्मा भी उन्हीं के कंधों पर है. टॉस्क मिलने के बाद से तोमर अपनी जिम्मेदारियों में जुट गए हैं.

चुनाव समिति संयोजक तोमर ने रुठे नेताओं को मनाने की शुरुआत बुंदेलखंड से की है. तोमर यहां केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद राजपूत के निवास पर पहुंचे. बीते दिनों बुंदेलखंड के तीनों मंत्रियों के बीच आपसी खींचतान की चर्चाएं मध्य प्रदेश की सियासत में जमकर गूंजी थी.

अब तोमर से सभी को उम्मीद

इधर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक बन जाने के बाद से प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले नेताओं की तोमर से खासी उम्मीदें बढ़ गई है. दो दिन पहले ही सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कई बीजेपी नेता केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिले और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा को इस बार सीहोर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की बात रखी.

बीजेपी नेताओं की बात सुनने के बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने यही कहा कि चिंता मत करो, जसपाल को सभी जानते हैं. नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा दिया गया यह आश्वासन अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सीहोर की चारों सीट बीजेपी

सीहोर जिला मुख्यालय शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है. वर्तमान में सीहोर विधानसभा की चारों ही सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. बुदनी से स्वयं शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं, जबकि इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय और आष्टा से रघुनाथ सिंह मालवीय विधायक हैं. बीजेपी की मंशा है कि 2018 की भांति 2023 में भी सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर फिर से बीजेपी का ही कब्जा हो इसलिए यहां पार्टी फूक फूंककर कदम रखने के मूड में है. कुल मिलाकर सीहोर विधानसभा में जिताऊ नेताओं को ही पार्टी प्रत्याशी बनाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bhopal News: मध्य प्रदेश के इछावर विधानसभा में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़, भीम आर्मी पहुंची थाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget