एक्सप्लोरर

MP Politics: कमलनाथ ने CM शिवराज को बताया भाषण और घोषणा करने वाली मशीन, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘भाषण और घोषणा करने वाली मशीन’ बताया है. उन्होंने बीजेपी पर को देश को धर्म के आधार पर विभाजित करने का आरोप लगाया है.

Madhya Pradesh Politics: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) चौहान पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘भाषण और घोषणा करने वाली मशीन’ करार दे दिया है. हरदा जिले के सिराली में एक रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने चौहान पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया. कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने प्रदेश, बेरोजगार युवाओं और किसानों को बर्बाद कर दिया है.

शिवराज को बताया भाषण और घोषणा करने वाली मशीन 

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि '‘शिवराज जी एक घोषणा मशीन हैं, न केवल घोषणा करने वाली मशीन हैं, बल्कि वे बहुत बोलते भी हैं. वह 'भाषण' करने वाली और झूठ बोलने वाली मशीन भी हैं.’ उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा ने 18 साल राज्य में शासन किया, लेकिन उसके नेता यह नहीं बता रहे हैं कि इस दौरान उन्होंने क्या किया. उन्होंने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा, ‘अब वे विकास यात्रा निकाल रहे हैं. यह विकास यात्रा नहीं, बल्कि निकास यात्रा है.’ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि भारत एक बहुत ही विविध देश है, लेकिन इसकी संस्कृति जो सभी को एकजुट होना सिखाती है, उसे कमजोर किया जा रहा है और समाज को धर्म के आधार पर विभाजित किया जा रहा है.

18 साल के शासन का हिसाब नहीं दे रहे हैं शिवराज: कमलनाथ  

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लागू करने पर उनसे सवाल किया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया होता अगर मुझे पूरे पांच साल का कार्यकाल (मुख्यमंत्री के रूप में) मिला होता. लेकिन मुझे केवल 11 महीने ही मिले. मुख्यमंत्री चौहान अपने 18 साल के शासन का हिसाब नहीं दे रहे हैं.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 लाख किसानों के कृषि ऋण माफ किए.

ये भी पढ़ें: Padma Shri 2023: मात्र 20 रुपए में इलाज करने वाले डॉ. एमसी डावर को पद्मश्री सम्मान, 1971 के जंग में दे चुके हैं सेवा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget