एक्सप्लोरर

MP: 'बकरीद पर तो बच गए, अब देखते हैं मोहर्रम पर कितना नाचते हैं', खरगे पर MP के गृहमंत्री का तंज

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई दी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में नाचने के तान और स्टेप माता और बेटा तय करते हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने गुरूवार को तंज भरे लहजे में कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को बधाई दी. मीडिया से बातचीत करते हुए मिश्रा ने कहा कि बकरीद पर तो बच गए, अब देखते हैं मोहर्रम पर कितना नाचते हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में नाचने के तान और स्टेप माता और बेटा तय करते हैं. अब देखते हैं यह दोनों मोहर्रम में कितना नाचने देते हैं.

दरअसल, 12 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल पहुंचे थे. पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछा कि कांग्रेस की तरफ से इस बार पीएम पद का चेहरा कौन है. जवाब में खरगे ने कहा था, "हमारे यहां एक कहावत है... बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे. पहले मेरा चुनाव तो खत्म होने दो...मुझे अध्यक्ष तो बनने दो...उसके बाद देखेंगे."

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर भी तंज कसा. उन्होंने डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाएं. उन्होंने कहा कि इन डेढ़ साल के दौरान मध्य प्रदेश की जनता ने कैसे दुख भोगे यह जनता ही जानती है. 15 महीने तक मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का तांडव मचा रहा झूठ का साम्राज्य था.

एक भी पुलिसकर्मी कोरोना प्रभावित नहीं
मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एक भी पुलिसकर्मी कोरोना प्रभावित नहीं है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में बुधवार को 16 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए. वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 118 हैं.

इतने लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
बुधवार को तीन हजार 554 लोगों के लिए सैंपल लिए गए. मध्य प्रदेश में संक्रमण दर 0.59 है. जबकि रिकवरी रेट 98.7 है. उन्होंने बताया कि बुधवार को एक लाख 672 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया. मध्य प्रदेश में अब तक कुल 13 करोड़ 35 लाख 76 हजार 662 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.मीडिया को जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पीएफआई के 12 सदस्य पहले से गिरफ्तार है. औरंगाबाद से नासीर नदवी को लेकर आएं हैं.उन्होंने कहा कि अदालत से नासीर नदवी की 27 अक्टूबर तक रिमांड मिली है. 

मिश्रा बोले- नासीर नदवी को लेकर आए
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नासीर नदवी पीएफआई के महाराष्ट शाखा के अध्यक्ष है. गोआ, मध्य प्रदेश, महाराष्ट ज्वाइंट के सकेटरी भी थे. पीएफआई सदस्यों की ट्रेनिंग कराते थे अलग-अलग लोगों से मिलकर ब्रेनवाश कर उकसाते थे. मिश्रा ने कहा कि जो तकनीकी साक्ष्य सामने आए थे उसके आधार पर नासीर नदवी को गिरफ्तार किया है. मध्य प्रदेश पुलिस महाराष्ट पुलिस के संपर्क में है. पूछताछ में जैसे-जैसे साक्ष्य मिलेंगे कार्रवाई आगे बढ़ती जाएगी.

ये भी पढ़ें-

MP Politics: मिशन 2023 में जुटीं बीजेपी और कांग्रेस, दोनों दल इस तरह से बना रहे हैं चुनाव की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
सावधान! आपके Smart Appliances चुपके से कर रहे हैं जासूसी, जानें कौन-सा डेटा हो रहा है ट्रैक?
सावधान! आपके Smart Appliances चुपके से कर रहे हैं जासूसी, जानें कौन-सा डेटा हो रहा है ट्रैक?
Embed widget