एक्सप्लोरर

Watch: 'डर्टी पॉलिटिक्स कर रही कांग्रेस', एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती, देखें वीडियो

Narottam Mishra On Congress: MP में पटवारी भर्ती को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है.

MP Politics: पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में कांग्रेस के आरोपों पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिर पलटवार किया है. गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस 1000 के पास होने की बात करती है, मैं खुली चुनौती देता हूं कि 114 से यदि 115 भी पास हो गए होंगे तो. कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स कर मध्यप्रदेश के नौजवानों को भ्रम में डाल रही है. 

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कमलनाथ जी पहले तो आपने अपनी डर्टी पॉलिटिक्स में राहुल गांधी जी को मटियामेट कर दिया. अब प्रियंका गांधी से भी यह झूठे ट्वीट कराते हैं और खुद दुबई निकल गए बाकी सब को छोड़कर. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटवारी परीक्षा मामले में कल सुबह भी मैंने कांग्रेस के एक-एक मिथ्या आरोपों का जवाब दिया था. कांग्रेस एक हजार लोगों की बात कर रही है कि एक हजार पास हो गए. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 114 से यदि 115 भी बता दोगे तो न मैं चुनौती देता हूं आपको. हद होती है झूठ.

कुंठित राजनीति कर रही कांग्रेस
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कुंठित राजनीति कर नौजवानों के मन में भ्रम पैदा कर रहे है. कांग्रेस ने झूठ बोला कि अंग्रेजी में 25 में से 25 नंबर पाए हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश के नौजवानों के पास यह बात जानी चाहिए कि जनाधार खो चुकी कांग्रेस मप्र में किस तरह की डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है. 20 साल से हार रही है कांग्रेस. 

कोचिंग संचालक के कंधों का इस्तेमाल
गृहमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोकनगर में कोचिंग चलाने वाला व्यक्ति है जो इस परीक्षा में खुद फैल हो गया. गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस इसी कोचिंग संचालक के कंधों का इस्तेमाल कर रही है. पूरी डिटेल निकलवा लो दिग्विजय सिंह से कितनी बात हुई है उसकी. उसके कंधे पर रखकर यह गेम जो आप खेल रहे हो, यह बहुत गलत गेम है. मेरी चुनौती को स्वीकार करो. आप जितने सवाल करेंगे, एक-एक सवाल का जवाब है मेरे पास. 

कांग्रेस का पलटवार
इधर कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने नरोत्तम मिश्रा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पटवारी भर्ती घोटाले में भाजपा अपने पाप छुपाने के लिए घृणित राजनीति पर उतर आई है. कल मुख्यमंत्री ने नियुक्तियां रोकने की घोषणा की और आज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी लडक़ों को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धरना देने को भडक़ा रहे हैं. साफ है कि व्यापम और दूसरे घोटालों की तरह यहां भी चोरी और सीनाजोरी करने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: Watch: सीएम शिवराज बड़ा एलान, MP में भी इन सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42% महंगाई भत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget