एक्सप्लोरर

MP के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा भगवान परशुराम का पाठ, पुजारियों को मानदेय भी देगी सरकार

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहैन ने कहा है कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में परशुराम के चरित्र का पाठ भी शामिल किया जाएगा. मंदिरों के पुजारियों को 5000 रुपये मानदेय भी दिया जाएगा. 

Madhya Pradesh  Parshuram Jayanti: परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) के बहाने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ब्राम्हण मतदाताओं को लुभाने के लिए कई घोषणाएं की हैं. मंदिरों के पुजारियों को 5000 रुपये मानदेय के साथ भगवान परशुराम का पाठ स्कूलों में पढ़ाने की बात सीएम शिवराज ने कही है. उन्होंने ये भी कहा कि संस्कृत (Sanskrit) की पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने का निर्णय भी सरकार ने लिया है. सीएम चौहान ने भोपाल (Bhopal) में गुफा मंदिर में आयोजित अक्षयोत्सव में भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा की प्रतिष्ठा कर अनावरण किया और कहा कि अब से मध्य प्रदेश के स्कूलों में परशुराम के चरित्र का पाठ भी शामिल किया जाएगा. 

पुजारियों को दिया जाएगा मानदेय 
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन मंदिरों की जमीन नहीं है, उनके पुजारियों को 5 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों के पास अधिक भूमि है, उनके पुजारियों के लिए भी मानदेय की व्यवस्था करेंगे. जमीनों की नीलामी का अधिकार पुजारियों के पास रहेगा. मंदिर की संपत्ति सुरक्षित रहे इसके लिए समिति बनाएंगे. कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज (Swami Avdheshanand Giri Maharaj) भी उपस्थित थे.


MP के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा भगवान परशुराम का पाठ, पुजारियों को मानदेय भी देगी सरकार

संस्कृत की पढ़ाई करने वालों के दी जाएगी स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र है 'सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास'. इसी रास्ते पर चलते हुए सामान्य वर्ग आयोग बनाया गया है. निर्धनों को संबल सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. संस्कृत की पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी. उन्होंने कहा कि,"सनातन परंपरा कभी छूट नहीं सकती, लेकिन राजधर्म भी जरूरी है. इसलिए समाज कल्याण के लिए संस्कृत के विद्वान जरूरी हैं. हम संस्कृत के शिक्षकों की भर्ती लगातार कर रहे हैं. मैं पाठ्यक्रम समिति को निर्देश दूंगा कि परशुराम जी के चरित्र का पाठ कोर्स में शामिल किया जाए".

ये भी पढ़ें: 

MP News: Guna में दबंगों ने दलित परिवार को श्मशान घाट के चबूतरे पर अंतिम संस्कार से रोका, 3 गिरफ्तार

Motivational Story: जबलपुर में पिछले 26 साल से लोगों की प्यास बुझा रहा है एक शख्स, इतने लीटर पानी रोज लोगों को पिला देते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget