एक्सप्लोरर

MP News: मंदिर के सामने डीजे बजाने पर दलित की बारात पर पथराव, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज, छह गिरफ्तार

राजगढ़ जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक दलित व्यक्ति की बारात पर कथित तौर पर एक समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे तीन बाराती घायल हो गए. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक दलित की बारात पर कथित तौर पर एक समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव किया. इसमें तीन बाराती घायल हो गए. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी. उन्होंने बताया कि यह घटना राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर जीरापुर कस्बे में मंगलवार देर रात हुई. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
जीरापुर पुलिस थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने कहा कि मंगलवार को जीरापुर में एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी. उन्होंने कहा कि रात 11 बजे सुसनेर से जीरापुर माताजी मोहल्ले में आई बारात जब वहां एक मस्जिद के सामने से निकल रही थी, तो एक समुदाय के कुछ लड़कों ने डीजे और बैंड बंद करने को कहा. इस पर बैंड वाले ने मस्जिद के सामने डीजे और बैंड बजाना बंद कर लिया और वहां से आगे बढ़ गये. लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद शीतला माता मंदिर के पीछे उन्होंने बैंड और डीजे बजाना फिर चालू कर दिया और नाचने लगे. तभी एक समुदाय के कुछ लोगों ने आकर बारातियों पर पीछे से पथराव शुरू कर दिया जिसमें तीन लोगों को चोटें आई हैं. गौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

MP News: पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया का गुना के आरोपी शिकारियों से संबंध होने से इनकार, दिग्विजय सिंह के परिवार पर लगाए ये आरोप

छह लोगों को किया गया है गिरफ्तार
गौड़ ने कहा कि दुल्हन के पिता की शिकायत पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात को जब बारात मंदिर के पास पहुंची, तो आरोपियों ने संगीत बजाने पर आपत्ति जताई.

इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है मामला
इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें यह कहते हुए गाली देना शुरू कर दिया कि डीजे बजने से उनकी नींद खराब हो रही है और बाद में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें तीन बाराती घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि समर लाला, फरहान खान, जुनैद खान, सोहेल खान, साबिर खान, अनस कसाई, डग्गा खान और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें-

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रासायनिक खाद के नुकसान बताए, 5 एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती करने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार
मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस का बड़ा फैसला, बना ली रणनीति, अब सिर्फ EC के फैसले का इंतजार
एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम! सरकारी नौकरी में नहीं आएगी बाधा, 'टू चाइल्ड' पॉलिसी पर सरकार का फैसला
एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम! 'टू चाइल्ड' पॉलिसी पर मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला
नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का बड़ा बयान, 'कांग्रेस में तो एकता...'
नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन बोलीं, 'सीट चोरी भी BJP कर रही'
'हमें कांग्रेस के लोगों ने मीनाक्षी नटराजन के बारे में...', नामांकन रद्द होने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'हमें कांग्रेस के लोगों ने मीनाक्षी नटराजन के बारे में जानकारी दी', नामांकन रद्द होने पर BJP का दावा

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- 'भारत के लिए गले की फांस...'
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget