एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेल इंजन और पटरियों की होगी 'तीसरी आंख' से निगरानी, लोको पायलट पर भी रहेगी नजर, रेलवे अपना रहा यह तरीका

MP News: इटारसी लोको शेड, न्यू कटनी जंक्शन लोको शेड और तुगलकाबाद लोको शेड पर इंजनों में CCTV कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है. 55 लोको में क्रू वॉइस और विडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाया जा चुका है.

Madhya Pradesh News: जल्द ही हवाई जहाज की तरह रेलवे इंजन के क्रू की भी हर गतिविधि रिकॉर्ड हो सकेगी. इसके साथ ही चलती ट्रेन के सामने रेल ट्रैक पर भी तीसरी आंख की नजर रहेगी. पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway) के 55 लोको यानी इंजन में क्रू वॉइस और विडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम (Video Recording System) लगाया जा चुका है. सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक रेल प्रशासन के लिए यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है. रेलगाड़ियों और माल के सुरक्षित परिवहन के लिए रेलवे विभिन्न आधुनिक उपायों को अपनाती रही है.

ट्रैक पर भी रहेगी नजर
सीपीआरओ ने बताया कि, अब इंडियन रेलवे द्वारा रेल इंजनों पर भी नजर रखी जाएगी. इसके तहत रेल इंजनों में अंदर सीसीटीवी कैमरे (क्रू वॉइस एवं विडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम) लगाए जा रहे हैं, जिससे रेल संचालन के दौरान लोको पायलट और सहायक लोको पायलट पर नजर रखी जा सकेगी. इसके साथ ही इंजन के सामने भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है. इससे चलती ट्रेन के सामने आने वाले ट्रैक पर भी रेलवे के तीसरी आंख की नजर होगी.

सीपीआरओ श्रीवास्तव कहते है कि इससे ट्रेन के आगे आने वाले अवरोध और ओएचई या सिग्नल आदि की भी जानकारी रेल प्रशासन को मिलती रहेगी. टेक्नोलॉजी की मदद से रेलगाड़ियों की अधिकतम संरक्षा सुनिश्चित होगी.

इस काम में करेगी मदद
प्रत्येक इंजन में कुल 6/8 आई पी बेस्ड डिजिटल सीसीटीवी कैमरे, 8 चैनल का एनवीआर और 4 टीबी की हार्ड डिस्क लगाई जा रही है. कैमरों में माइक्रोफोन इनबिल्ट है जिससे वॉइस रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी. 2/4 कैमरे इंजन की छत पर आगे और पीछे लगाए जाएंगे और दो कैमरे केबिन-1 और 2 कैमरे केबिन-2 में लगाए जाएंगे. इससे ड्राइवर और असिस्टेंट ड्राइवर के वीडियो और ऑडियो की रिकॉर्डिंग होगी. दुर्घटना होने की स्थिति में यह जांच में बहुत ही सहायक होगी.

बताया जा रहा है कि इंजन में कैमरे लगाने से ओएचई और रेलवे ट्रैक के साथ ही ड्राईवरों की सजगता की भी मॉनिटरिंग होती रहेगी. किसी भी अप्रिय या आपातकालीन स्थिति में यह कारण को जानने और सबूत के तौर पर सहायक सिद्ध होगें.

नाइट विजन का प्रावधान
यह सीसीटीवी कैमरे आई पी बेस्ड होंगे, ताकि रिमोट मॉनिटरिंग की जा सके. इनकी रिकॉर्डिंग को डिलीट नहीं किया जा सकेगा. वीडियो का डाटा 90 दिनों तक सुरक्षित रहेगा जो कि फर्स्ट इन फर्स्ट आउट (FIFO) की तर्ज पर काम करेगा. यह सिस्टम ठंड-गर्मी सभी मौसम में बेहतर काम करेगा. इसे माइनस 10 डिग्री से 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान के अनुसार डिजाइन किया गया है, ताकि हर मौसम में बेहतर गुणवत्ता मिलती रहे. साथ ही इसमें नाइट विजन का प्रावधान है जो कम लाइट में भी काम करता है.

यहां हो रहा काम
इटारसी लोको शेड, न्यू कटनी जंक्शन लोको शेड और तुगलकाबाद लोको शेड पर इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है. पश्चिम मध्य रेल के 55 लोको में क्रू वॉइस और विडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाया जा चुका है, जिसमें इटारसी लोको शेड में 20, न्यू कटनी जंक्शन लोको शेड में 13 और तुगलकाबाद लोको शेड में 22 इंजनों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई. सिस्टम चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा दिया जा रहा है. जल्द ही पश्चिम मध्य रेल के 445 अन्य लोको में भी यह सिस्टम लगाया जायेगा.

MP News: आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेश में लागू होने जा रहा PESA Act, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget