एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के होटल कर्मचारियों को भी मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी, मालिक नहीं करा सकेंगे हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों के हितों और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, उन्हें भी साप्ताहिक छुट्टी देने का फैसला किया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में निजी होटल और रेस्टोरेंट (PRIVATE HOTEL & RESTAURANT) में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों की तरह सप्ताह में एक दिन का अवकाश (WEEKLY OFF) मिलेगा. इसकी सूचना मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग (Labour Department) ने राजपत्र (GAZETTE) में प्रकाशित कर दिया है.

होटल कमर्चारियों को सप्ताह में 48 घंटे ही करने होंगे काम
8 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश के राजपत्र में इस मामले की सूचना के प्रकाशन के बाद, अब निजी होटलों और रेस्टोरेंट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सप्ताह में 48 घंटे काम करने पड़ेंगे. यानी कर्मचारियों को अब पूरे सप्ताह में हर रोज 8 घंटे के हिसाब से छह दिन काम करना होगा, साथ ही उन्हें एक दिन की वीकली ऑफ भी मिलेगी.

 

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत, यहां करें चेक

 

राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि, प्रदेश भर के होटल-रेस्टोरेंट में हर हफ्ते कर्मचारियों को एक छुट्‌टी मिलेगी. इस नए नियम में चाय-नाश्ते की छोटी दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों जैसे रसोइये, वेटर, हाउस कीपिंग स्टाफ को भी शामिल किया गया है. नियोक्ता उनसे सप्ताह में सिर्फ 48 घंटे ही काम ले सकेगा. सरकार का मानना है कि, लगातार 6 दिन काम करने के बाद एक दिन का अवकाश जरूरी होता है. इससे कर्मचारियों को अपने जरूरी काम निपटाने के साथ घर-परिवार की बीच वक्त बिताने का मौका मिलेगा. 

नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
इन जगहों पर काम करने वाले कर्मचारियों के संबंध में श्रम विभाग के पास आए दिन ऐसी शिकायतें पहुंचतीं हैं कि, उनसे जरूरत से ज्यादा काम करवाने के कारण कर्मचारियों की सेहत अक्सर बिगड़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी वीकली ऑफ देना अनिवार्य कर दिया है. यह नियम होटल, रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ता सेंटर, भोजन शालाओं में भी अनिवार्य रूप से लागू होगा. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी.

 

यह भी पढ़ें:

Mumbai News: छात्रों के भारी विरोध के बाद, मुंबई में अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget