एक्सप्लोरर

MP Covid-19 Precaution Dose: मध्य प्रदेश के जबलपुर ने प्रिकॉशन डोज लगाने में पहला स्थान हासिल किया, जानिए कितनी फीसदी आबादी को मिला टीका

मध्य प्रदेश के जबलपुर ने फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाने के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया है. वहीं प्रदेश में अब तक कुल 79.7 फीसदी लोगों को एहतियाती खुराक मिली है.

Jabalpur Covid-19: कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाने के मामले में जबलपुर जिले ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.यहां 99.4 प्रतिशत फ्रंटलाइन एवं हेल्थकेयर वर्कर को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है.

प्रदेश में अब तक 79.7 फीसदी लोगों को मिली प्रिकॉशन डोज
जबलपुर जिले में 28 जनवरी की स्थिति में ड्यू लिस्ट के मुताबिक 25 हजार 310 फ्रंटलाइन एवं हेल्थकेयर वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाई जानी थी. इसके विरूद्ध अभी तक 25 हजार 166 यानी 99.4 फीसदी फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है. वहीं प्रदेश भर में अभी तक 79.7 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर को ही प्रिकॉशन डोज लग सकी है. 

भिंड में 99 प्रतिशत लोगों को मिली प्रिकॉशन डोज
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया के अनुसार वैक्सीनेशन अभियान के तहत जबलपुर जिले में 3 जनवरी से फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाना शुरू किया गया था. डॉ. दाहिया ने बताया कि जबलपुर जिले के बाद फ्रंटलाइन एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाने में भिंड 99 प्रतिशत और सिवनी जिला 98.6 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है.

जबलपुर में प्रिकॉशन डोज की स्थिति

डॉ दाहिया के मुताबिक  जबलपुर जिले में 28 जनवरी की स्थिति में ड्यू लिस्ट के अनुसार 10 हजार 400 फ्रंटलाईन वर्कर्स के मुकाबले 10 हजार 908 को तथा 14 हजार 910 हेल्थ केयर वर्कर्स में से 14 हजार 258 को कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है. वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रसित 9 हजार 530 बुजुर्गों को भी प्रिकॉशन डोज अभी तक दी जा चुकी है.

यह भी पढ़ें:

Sarkari Naukri Alert: यूपी से लेकर हरियाणा तक इन सरकारी विभागों में निकली है भर्ती, जानें कैसे करना है अप्लाई और क्या है आवेदन की लास्ट डेट 

Mumbai Job Alert: मझगांव डॉक, मुंबई में 1500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 70 हजार तक कमाने का अच्छा मौका 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget