एक्सप्लोरर

Watch: ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग में वीआईपी दर्शन को लेकर एसडीएम के साथ मारपीट, दो लोगों पर केस दर्ज

Omkareshwar Temple News: मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर में वीआईपी दर्शन को लेकर पंडे और एसडीएम के बीच विवाद हो गया, मामला भी वीआईपी दर्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन को लेकर पण्डे और एसडीएम के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बड़ा कि पण्डे ने एसडीएम के साथ मारपीट तक कर दी. घटना के बाद तुरंत पुलिस ने मोर्चा संभाला और आरोपी पण्डे और उसके पुत्र के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर के गर्भगृह में एसडीएम से मारपीट करने का मामला सामने आया है. दरअसल खंडवा जिला प्रशासन द्वारा श्रावण मास के चलते ओंकारेश्वर मंदिर में शनिवार, रविवार और सोमवार के दिन फिलहाल मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है. इसी बीच रविवार (09 जुलाई) को मंदिर का ही एक पंडा ब्रह्मानंद शर्मा अपने एक श्रद्धालु को ओंकारेश्वर मंदिर के अंदर ले जाकर दर्शन कराये जाने की जिद करने लगा. मंदिर प्रशासन द्वारा जब वीआईपी दर्शन से पण्डे को मना कर दिया गया तब वह श्रद्धालुओं के रास्ते को अवरुद्ध कर परिसर में अव्यवस्थाएं उत्पन्न करने की कोशिश करने लगा. 

देखते मंदिर परिसर में ही उनसे मारपीट शुरू कर दी
इसी बीच मंदिर में व्यवस्थाओं के देख रहे पुनासा एसडीएम ने उसे परिसर से बाहर निकलने के लिए कहा. प्रशासनिक अधिकारी की कही इस बात पर पंडा ब्रह्मानंद शर्मा अपने साथ पंडितों का हुजूम लेकर एसडीएम के पास पहुंचा और देखते ही देखते मंदिर परिसर में ही उनसे मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दर्शन सहित सभी व्यवस्थाएं ठप्प हो गयीं. हालांकि मंदिर प्रशासन और पुलिस ने तुरंत ही मौका संभालते हुए व्यवस्थाओं को वापस सुचारू किया. 

एसडीएम के साथ मारपीट शुरू कर दी
इधर मान्धाता थाने के प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन से बताया कि जब एसडीएम अपने शासकीय कार्य से मंदिर परिसर में खड़े थे. ब्रह्मानंद शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने एसडीएम से बहस कर कहा कि आप ने मेरे लड़के को क्यों भगाया. उसके बाद उसने एसडीएम के साथ मारपीट शुरू कर दी. हमने आवेदन के आधार पर ब्रह्मानंद शर्मा के ऊपर एसडीएम से मारपीट करना और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया.

धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया
वहीं उसके पुत्र पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधित धारा 144 के उल्लंघन करने का मामला भी दर्ज किया. गौरतलब है कि इस समय पवित्र श्रवण मास चल रहा है और ऐसे में बाबा महाकाल के भक्तों की सभी प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. प्रशासनिक अमले के लिए भी ऐसे में भक्तों को सुविधाजनक रूप से दर्शन करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है.

बार सावन मास दो माह तक चलेगा
बता दें कि इस बार सावन मास दो माह तक चलेगा. जिसे लेकर प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट के चलते वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है. इसलिए अब ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग में शनिवार, रविवार और सोमवार को वीआईपी दर्शन नहीं हो पाएंगे. यह पूरा मामला भी वीआईपी दर्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: सीहोर में CM शिवराज बोले- 'जनता ही मेरी भगवान, इनकी सेवा पूजा', कांग्रेस पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget