एक्सप्लोरर

Dhar Road Accident: एमपी के धार में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, 7 की मौत 

Dhar Road Accident Today: मध्य प्रदेश के धार जिले में टैंकर और 2 कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौतें हुई . शुरुआती जांच में टैंकर चालक की लापरवाही से सामने आई है.

Dhar Road Accident MP: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनवार में भीषण सड़क हादसा सामने आया है. अब तक की सूचना के मुताबिक यह हादसा टैंकर और  2 चौपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर की वजह से हुई. इस हादसे में 7 लोगों की मौतें हुई हैं.

मध्य प्रदेश के धार पुलिस के मुताबिक यह हादसा टैंकर चालक की लापरवाही से हुई. ट्रक चालक रॉंग साइड से जा रहा था. टैंकर ने दो चौपहिया वाहनों को एक साथ टक्कर मारी. इस हादसे में दोनों चौपहिया वाहनों के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने 7 मृतकों में से 3 की पहचान कर ली है. अन्य मृतकों की पहचान करने का काम जारी है. 

बदनावर एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर गैस के टैंकर ने कार और महिंद्रा पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वाले कार और महिंद्रा पिकअप में सवार थे. यह दुर्घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात की है. घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और तभी से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. 

उन्होंने बताया कि इंडियन गैस का टैंकर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था. तभी एमपी 14 सीडी 2552 नंबर की कार को टैंकर चालक की लापरवाही से टक्कर लग गई. इसी बीच महिंद्रा पिकअप वाहन भी टैंकर से टकरा गया.

क्रेन से निकाले गए मृतकों शव

एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके अतिरिक्त एक घायल की अस्पताल जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि कार में सवार लोगों के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. 

पहचान पत्र से हुई मृतकों की पहचान

धार एसपी मनोज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों को बदनावर और रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इस दुर्घटना में टैंकर चालक भी गंभीर रूप से घायल है. एसपी के मुताबिक मृतकों की पहचान उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर की जा रही है. 

पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान मृतक रतलाम और मंदसौर जिले के हैं. शव के पास से अनिल व्यास निवासी नामली, गिरधर माखिजा निवासी मंदसौर और विराम लाल पिता प्रभुलाल निवासी कोटडा बहादुर नाम के दस्तावेज मिले हैं. बाकी घायलों की पहचान उनके रिश्तेदारों के माध्यम से कराई जा रही है.  

मंदसौर कार हादसे में 3 की मौत 

मध्य प्रदेश के मंदसौर दिल्ली मुंबई 8 लेन पर भी सड़क हादसे की घटना सामने आई है. इस हादसे में में कार सवार तीन लोगों की मरने की सूचना है. कार में सवार सभी लोग मंदसौर के निवासी थे. सभी लोग एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे. अपने वरिष्ठ अधिकारी की फेयरवेल पार्टी में शामिल होकर इंदौर से वापस मंदसौर लौट रहे थे. इसी दौरान बदनावर के निकट यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें:  MP में मोहन सरकार का बजट, कोई नया टैक्स नहीं, 'वेदांत पीठ' के लिए 500 करोड़, 10 बड़ी बातें

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget