एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के नए DGP कैलाश मकवाना ने की CM मोहन यादव से मुलाकात, सिंहस्थ 2028 को लेकर क्या कहा?

MP News: नए डीजीपी के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद कैलाश मकवाना ने सीएम मोहन से मुलाकात की. इसके साथ ही कैलाश मकवाना ने सिंहस्थ 2028 को पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार किया है.

MP News: मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया कैलाश मकवाना ने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की. मकवाना ने पुलिस विभाग में आमूलचूल परिवर्तन कर उसे और भी प्रोफेशनल बनाने का दावा किया है. इसके अलावा सिंहस्थ 2028 को लेकर 1 साल तक पुलिस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की भी तैयारी की जा रही है.

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास गृह विभाग का भी चार्ज भी है ऐसे में डीजीपी कैलाश मकवाना उनसे मिलने पहुंचे. पुलिस मुखिया ने मध्य प्रदेश में आने वाले समय में चलाई जाने वाले अभियानों को लेकर सीएम यादव को जानकारी दी. साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के प्रमुख का दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया. 

‘सिंहस्थ 2028 पुलिस की प्राथमिकताओं में शुमार’
कैलाश मकवाना ने सिंहस्थ 2028 को पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार किया है. उन्होंने कहा है कि वे साल 2004 के सिंहस्थ के दौरान डीआईजी इंटेलिजेंस होने के साथ-साथ सिंहस्थ में सेवा देने वाले अधिकारियों में शामिल थे. डीजीपी ने कहा कि सिंहस्थ 2004 और 2016 की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसके लिए पुलिस विभाग में प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण 1 वर्ष तक चलेगा.

‘पुलिस को और ज्यादा प्रोफेशनल और जवाबदेह बनाएंगे’
डीजीपी कैलाश मकवाना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस को भविष्य में और भी प्रोफेशनल और जवाबदेह बनाया जाएगा. पुलिस एक अनुशासित विभाग है. वर्तमान समय में सामुदायिक पुलिसिंग को और भी बढ़ाया जाएगा. उन्होंने हम होंगे कामयाब जैसे अभियानों को आगे भविष्य में भी लगातार चलाए जाने के संकेत भी दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि साइबर क्राइम, जनता को जागरूक करना और इसके लिए पुलिस को तैयार करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और ट्रैफिक सुधार को लेकर भी काम करेंगे. सड़क हादसों को रोकने के लिए भी काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बुलेट पर 'अपराधी' लिखवाना युवक को पड़ा महंगा, सीहोर पुलिस ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget