एक्सप्लोरर

बुलेट पर 'अपराधी' लिखवाना युवक को पड़ा महंगा, सीहोर पुलिस ने लिया ये एक्शन

Sehore News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी भी वाहन को कंपनी के मानक पैमाने से अलग हटकर मोडिफाइड करना मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ है.

Sehore News: लोग अपनी और ध्यान आकर्षित करवाने के लिए केवल वाहनों को मोडिफाइड ही नहीं करवाते हैं बल्कि उन पर कई बार ऐसे शब्द भी लिखवा लेते हैं जो उनकी परेशानी का कारण बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सीहोर में सामने आया है, जिसमें एक युवक अपनी बुलेट पर "अपराधी" लिखवा लिया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक पर 7000 का जुर्माना किया.

सीहोर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि वाहनों को मोडिफाइड कर सड़क पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में एक ऐसी बुलेट को भी रोका गया, जिसका साइलेंसर मोडिफाइड होने के साथ-साथ इसकी हेडलाइट पर अपराधी लिखा हुआ था. इसके बाद बाइक को जब्त कर पुलिस ने सात हजार की चालानी कार्रवाई की.

इतना ही नहीं बुलेट के हेडलाइट से अपराधी शब्द भी हटवाया गया. इसके अलावा बुलेट मालिक का अपराधी रिकॉर्ड भी देखा गया. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गाड़ियों में मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें. 

गाड़ी को मोडिफाइड करना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी भी वाहन को कंपनी के मानक पैमाने से अलग हटकर मोडिफाइड करना मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ है. खासतौर पर युवा वर्ग के लोग बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं. इसके अलावा बुलेट के मोडिफाइड साइलेंसर की आवाज से दुर्घटना की आशंका भी बन जाती है. मोडिफाइड साइलेंसर की आवाज से बच्चे, महिला और बुजुर्गों के अधिक परेशानी होती है इसलिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

उज्जैन और इंदौर में चल चुका है बुलडोजर

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन और व्यावसायिक राजधानी इंदौर में मोडिफाइड साइलेंसर को बड़े पैमाने पर जब्त पुलिस उन पर बुलडोजर चला चुकी है. इसके अलावा ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करने वालों को भी इस प्रकार के मोडिफाइड साइलेंसर विक्रय नहीं करने की हिदायत भी दी जा चुकी है. इसके बाद भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में रोज मोडिफाइड साइलेंसर के मामले सामने आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget