एक्सप्लोरर

Indore Dal Industries strike: कल सेआटा, दाल, चावल पर लगेगी 5% GST, विरोध में दाल इंडस्ट्रीज ने रखी एक दिन की हड़ताल

Indore News: नॉन ब्रांडेड आटा, दाल, चावल आदि खाद्य पदार्थों पर 18 जुलाई से 5% जीएसटी लगने वाला है. जिसके विरोध में पूरे भारत में दाल इंडस्ट्रीज ने एक दिन के लिए अपना कारोबार बंद रखा.

Protest Against GST: देश में नॉन ब्रांडेड आटा, दाल, चावल आदि खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी (GST) लगाने के विरोध में शनिवार को पूरे भारत में दाल इंडस्ट्रीज़ ने अपना कारोबार एक दिन के लिए बंद रखा. उनका ये बंद सफलतापूर्ण सफल रहा. भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, नई दिल्ली और ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के आव्हान पर बंद का समर्थन मिल मालिकों से लेकर बड़े और छोटे कारोबारियों ने किया और एक दिन अपना कामकाज बंद रखा.

18 जुलाई से लागू होगी 5 प्रतिसत GST

दरअसल नॉन ब्रांडेड आटा, दाल, चावल आदि खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी 18 जुलाई से लागू होना है और इसी के विरोध में पूरे भारत में दाल इंडस्ट्रीज़ ने एक दिन तक कारोबार बंद रखा. वहीं देश की सभी मंडियों पर इसका असर देखने को मिला. बताया जा रहा है कि 18 जुलाई 2022 से सभी प्रकार के दाल-दलहन, अन्य जीवनोपयोगी खाद्यान्नों और मोटे अनाजों पर 5% जीएसटी लगाया जा रहा है.

MP Weather Report: एमपी के कई जिलों में सूखा, बारिश ना होने से धान की रोपाई पर पड़ा भारी असर, किसान चिंतित

देश के इन राज्यों में दिखा बंद का असर

वहीं दाल इंडस्ट्रीज़ के बंद का असर महाराष्ट्र में अकोला से लेकर गुजरात के बड़ौदा तक में दिखा. उत्तरप्रदेश के कानपुर से लेकर मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दिन बंद का व्यापक असर देखा गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, प.बंगाल, असम, ओडिशा में भी बंद का असर देखा गया. मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंडी कारोबार ठप पड़ गया.

5 प्रतिशत जीएसटी लगाना अनुचित है

ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि इस तरह दाल - दलहन और खाद्यान्न पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाना अनुचित है. जीएसटी काउंसिल को ये सोचकर फैसला लेना था कि छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े मिल मालिकों तक इसका सीधा असर होगा और आम जनता को इसका खामियाजा महंगाई के रूप में उठाना पड़ेगा. वहीं दाल - दलहन के निर्यात पर भी इसका असर होगा. ऐसे में देश के पीएम नरेंद्र मोदी को दखल देकर जीएसटी को हटाया जाना चाहिए नहीं तो बाजार के हाल बुरे हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की 700 दाल मिलों सहित देशभर की 8 हजार मिलो में आज कामकाज पूरी तरह से बंद रहा और एक तरह से ये सरकार के राजस्व का बड़ा नुकसान है.

बताते चलें कि दाल - दलहन के कारोबार से जुड़े जानकारों का मानना है कि जल्द ही सरकार 5 प्रतिशत जीएसटी मामले में अपना निर्णय बदल सकती है.

Ratlam News: रतलाम में टला बड़ा हादसा, इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget