एक्सप्लोरर

Ratlam News: रतलाम में टला बड़ा हादसा, इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Ratlam Train News: इंदौर से चलकर उदयपुर जाने वाली इंदौर-उदयपुर ट्रेन रतलाम में पटरी से उतर गई. जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

MP News: शुक्रवार रात इंदौर से चलकर उदयपुर जाने वाली ट्रेन 19329 रतलाम स्टेशन पर पहुंचने के बाद इंदौर छोर पर रोल बैक हो गई. इससे ट्रेन का एसएलआर (सीटिंग कम लगेज- भारतीय रेलवे में एक प्रकार का कोच है) कोच भक्तन की बावड़ी पुलिया के समीप बेपटरी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

घटना में नहीं आई है किसी यात्री को चोट
दरअसल, रात करीब 9:30 बजे ट्रेन रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची. ट्रेन के नागदा की ओर से आने के बाद जावरा होकर उदयपुर जाने के लिए रतलाम में इंजन बदला जाता है. इसके चलते जावरा की ओर लगाने के लिए इंजन अलग करने के बाद ट्रेन रोल बैक हो गई. यात्रियों से भरी ट्रेन के ट्रैक पर लुढ़कने से हड़कंप मच गया. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही प्लेटफार्म से करीब 300 मीटर दूर भक्तन की बावड़ी तक पहुंचने के बाद ट्रेन का एसएलआर कोच बेपटरी हो गया और ट्रेन रुक गई. घटना के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई. सूचना मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंचा और कोच को काटने के बाद ट्रेन को रात 11.02 बजे उदयपुर के लिए रवाना किया. डीआरएम विनीत गुप्ता ने बताया कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है. जांच के बाद कारणों का पता चलेगा. सूचना मिलते ही मौके पर डॉक्टर, राहत दल पहुंच गया था.

Bhopal News: भोपाल में स्टूडेंट्स को पढ़ाने पहुंचे कलेक्टर ने बताया सफलता का मूलमंत्र, बच्चे बोले- बोले- यह सपना सच होने जैसा

 हो सकता था बड़ा हादसा 
भक्तन की बावड़ी के समीप रेलवे ट्रैक ऊंचाई पर है. एसएलआर कोच का एक हिस्सा यात्रियों के लिए भी रहता है. कोच में कुछ यात्री भी थे. बेपटरी होने के बाद कोच पटरी और मिट्टी में अटक गया. अगर लुढ़ककर कोच नीचे गिर जाता तो जनहानि की आशंका थी. रेलवे अधिकारी अशफाक खान मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि किसी तरह का कोई यात्री घायल नहीं हुआ है और घटना की जांच की जाएगी.

Indore News: नगर निगम की लापरवाही! वॉटर रिचार्ज के लिए बनाए गए गड्ढे में गिरे तीन बच्चे, 12 वर्षीय एक मासूम की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget