एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार की इन योजनाओं का सामना करेगा विपक्ष, जानें- क्या है तैयारी

MP POLITICS: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने योजनाओं और घोषणाओं की झड़ी लगा दी है. इन सभी योजनाओं से कांग्रेस को मुकाबला करना होगा तब जाकर विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर हार जीत का फैसला करेगी.

MP Politics: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किसान कर्ज ब्याज माफी योजना शुरू करते ही 11 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ पहुंचने का दावा कर दिया है. इसके अलावा लाडली बहना योजना के जरिए सरकार एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा बहनों को लाभ देने का दावा कर रही है. ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार की योजनाएं और विपक्ष के वादे जनता के बीच चर्चा का विषय बन गए है.

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने ₹200000 तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था. सरकार अपने वादे पर खरा उतर पाती, इसके पहले कमलनाथ सरकार की विदाई हो गई. हालांकि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक कमलनाथ सरकार ने 26 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ किया था.

कमलनाथ सरकार में माफ नहीं हो पाया किसानों का कर्ज
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान कर्ज ब्याज माफी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत ऐसे किसानों का कर्ज का ब्याज सरकार भर रही है, जो कमलनाथ सरकार में माफ नहीं हो पाया था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक 11 लाख 26 हजार से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ पहुंचने वाला है. सरकार ब्याज के रूप में 2000 करोड रुपए से ज्यादा की राशि जमा करेगी. उज्जैन संभाग में इसका लाभ बड़ी संख्या में किसानों को मिल रहा है.

उज्जैन जिले में 26,000, मंदसौर में नीमच में 47,000 से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है. ऐसे में विधानसभा चुनाव के पहले इन योजनाओं को लेकर विपक्ष की पैनी निगाहें हैं.

गौरतलब है कि लाडली बहना योजना के जरिए भी मध्यप्रदेश सरकार एक करोड़ 33 लाख से ज्यादा बहनों को फायदा देने का दावा कर रही है. इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, दीनदयाल उपाध्याय खाद्यान्न योजना आदि योजनाओं के जरिए सरकार मध्य प्रदेश के तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों को लाभ पहुंचाने का दावा कर रही है.

 विपक्ष भी कर रहा है जोरदार तैयारी

कांग्रेस भी लाडली बहना योजना की टक्कर में नारी सम्मान योजना लॉन्च कर चुकी है, जिसके तहत सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में 1500 रुपए प्रतिमाह जमा किए जाएंगे. इसके अलावा ₹500 में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन लागू करना, किसानों का 200000 तक का कर्ज माफ करना आदि घोषणाओं के बल पर विपक्ष सत्ता हासिल करना चाहती है. पक्ष और विपक्ष योजना जनता के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है. विपक्ष पूरे मध्यप्रदेश को लाभ पहुंचाने की योजना लागू करने का दावा कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget