एक्सप्लोरर

एमपी कांग्रेस में जल्द होगा बदलाव, जीतू पटवारी की नई टीम में 70 फीसदी युवाओं को मिलेगा मौका

MP Congress Police: कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद गठित होने जा रही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 30 फीसदी वरिष्ठ नेताओं को जगह मिल सकती है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी नई टीम जल्द घोषित कर  सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस बार इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिवों की कुल संख्या 70 अधिक नहीं होगी. इसी तरह पूरी कमेटी में 70 फीसदी युवा नेताओं को मौका दिया जाने वाला है. इस बार की कांग्रेस कार्यकारिणी वरिष्ठ नेताओं के दबाव से मुक्त होगी.

विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने दिसम्बर 2023 में कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बनाया था. पार्टी सूत्रों का कहना है कि जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के छह माह बाद गठित होने जा रही पीसीसी में 30 फीसदी वरिष्ठ नेताओं को जगह मिल सकती है. महिला नेताओं को 10 फीसदी हिस्सेदारी दी जा रही है. 

करीब 70 सदस्यीय होगी टीम
तकरीबन 70 नामों की इस लिस्ट पर अब एआईसीसी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह की सहमति मिलना बाकी है. इसके बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि अमरवाड़ा उपचुनाव से पहले कांग्रेस की नई कमेटी का ऐलान कर दिया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम में यूथ कांग्रेस में काम कर चुके नेताओं को सर्वाधिक तवज्जो मिलने की खबर है. 

गौरतलब है कि पूर्व सीएम कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ी प्रदेश कांग्रेस कमेटी बनी थी, जिसमें 250 से अधिक नेताओं को संगठन में पद दिए गए थे. विधानसभा चुनाव के दौरान भी टिकट न मिलने से नाराज नेताओं को संगठन में महासचिव या उपाध्यक्ष का पद दिया जा रहा था. पार्टी सूत्र ने बताया कि तकरीबन छह माह बाद बन रही कार्यकारिणी को लेकर पार्टी नेतृत्व ने जीतू पटवारी को फ्री हैंड दिया है. 

हालांकि, उन्हें वरिष्ठ नेताओं से मशविरा करने को जरूर कहा गया था. इसी बीच लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें हारने के बाद अजय सिंह राहुल सहित कुछ नेताओं ने जीतू पटवारी से पद छोड़ने की बात भी कही थी. लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने जीतू पटवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम बनाने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें: सुबह से भोपाल में रिमझिम बरसे बादल, कई जगहों पर झमाझम बरसात, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China-Taiwan Tension: ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वीडियोज

Border 2 Trailer Review: जंग का एलान, सनी देओल की Entry & Full On देशभक्ति
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : जीत पाते ही जमकर झूमें कार्यकर्ता, खेली होली ! | Mumbai
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : Mumbai में Shivsena - BJP के बीच जोरदार टक्कर !
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results:BMC में VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें,जानिए कौन आगे
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : बस खुलने वाली है चुनाव की पेटी ! । Shivsena । BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
China-Taiwan Tension: ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
ताइवान के नजदीक चीन ने तैनात किए 34 लड़ाकू विमान और 11 युद्धपोत, क्या हमले का है प्लान?
Ek Din Teaser: फ्रेश जोड़ी, फ्रेश रोमांस! ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता दिल
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
अर्शदीप सिंह के साथ बर्ताव पर आग-बबूला हुए आर अश्विन, टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
सेंसर वाली एलईडी लाइट लगाने से कितनी होती है बचत, नॉर्मल बल्ब से कितने यूनिट कम होती है खर्च?
सेंसर वाली एलईडी लाइट लगाने से कितनी होती है बचत, नॉर्मल बल्ब से कितने यूनिट कम होती है खर्च?
सर्दियों में कब और किस वक्त खानी चाहिए मूली, जानें डाइजेशन सिस्टम को कैसे करती है मजबूत?
सर्दियों में कब और किस वक्त खानी चाहिए मूली, जानें डाइजेशन सिस्टम को कैसे करती है मजबूत?
Ex से अच्छा कोई नहीं काटता... कॉम्पिटिशन में उड़ाई Ex-Girlfriend के फोटो वाली पतंग, काट डाले 200 पेंच
Ex से अच्छा कोई नहीं काटता... कॉम्पिटिशन में उड़ाई Ex-Girlfriend के फोटो वाली पतंग, काट डाले 200 पेंच
Embed widget