एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट का शुभारंभ, जानिए किसको मिलेगा फायदा

Sahariya Special Project: सीएम शिवराज सिंह चौहान सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत, श्योपुर जिले में 149 करोड़ रूपये के विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इससे 19 हजार से अधिक लोगों को फायेदा मिलेगा.

MP News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) आज 12 मार्च को श्योपुर जिले (Sheopur District) की कराहल तहसील (Karahal Tehsil) में, दोपहर 12.30 बजे पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत "सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट" (Sahariya Special Project) का शुभारंभ करेंगे. केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम में लगभग 11 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 138 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे. 

योजना के लाभार्थियों की यह है संख्या, सहरिया जनजाति के लोगों भी दिया गया है लाभ
बता दें कि, सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट में 19 हजार 166 हितग्राहियों को 260 करोड़ रूपये का लाभ दिया जायेगा. श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना सर्वे 2011 की सूची में दर्ज कुल पात्र हितग्राहियों में से, अभी तक 22 हजार 333 हितग्राहियों को आवास मंजूरी दी गई है. इन हितग्राहियों में 7 हजार 956 सहरिया जनजाति के परिवार हैं. 

सर्वे में छूटे हुए 19 हजार 166 सहरिया जनजाति के परिवारों को सूचीबद्ध कर, उन्हें आवास प्लस एप पर दर्ज करने के बाद योजना का लाभ दिया जा रहा है. इनमें विजयपुर तहसील के 4 हजार 223, कराहल तहसील के 11 हजार 380 और श्योपुर तहसील के 3 हजार 563 हितग्राही शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट से सहरिया जनजाति के परिवारों के रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार होगा, साथ ही स्थाई निवास बन जाने से पलायन की समस्या भी समाप्त होगी.

 

MP News: मध्य प्रदेश के होटल कर्मचारियों को भी मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी, मालिक नहीं करा सकेंगे हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम

 

मध्यप्रदेश की सहरिया जनजाति की यह है विशेषताएं
सहरिया जनजाति राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी में पायी जाती है. 'सहरिया' शब्द पारसी के 'सहर' शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है- 'जंगल'. इस जाति के लोग जंगल में रहते हैं. इन लोगों का परिवार पितृसत्तात्मक होता है. भारत सरकार ने सहरिया जनजाति को आदिम जनजाति माना है.

• सहरिया लोग अपनी उत्पत्ति भीलों से मानते हैं.

• ये राजस्थान की एकमात्र आदिम जनजाति है.

• इस जाति के लोगों का मुख्य व्यवसाय कंदमूल, फल और लकड़ियां एकत्रित करना है. साथ ही यह लोग जंगली जानवरों का शिकार भी करते हैं.

• सहरिया जनजाति के लोग हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा करते हैं.

• इन लोगों के नृत्यों में लहकी, दुलदुल घोड़ी, सरहुल, नृत्यरागनि और तेजाजी की कथा लोक गायन शैली बहुत प्रमुख हैं.

• इस जनजाति में विवाह के लिए सहपलायन, सेवा और क्रय विवाह (Purchase Marriage) की प्रथा प्रचलित है.

• सहरिया जनजाति में मुद्रा का प्रचलन बहुत कम होता है. ये लोग वस्तु विनिमय (सामानों की अदला बदली) की प्रथा को अपनाते हैं.

 

यह भी पढ़ें:

MP में 2 लाख से ज्यादा मामलों में देर से पहुंची डायल 100 पुलिस, CAG की रिपोर्ट से उठे कई गंभीर सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget