एक्सप्लोरर

MP Politics: ट्विटर पर भिड़े CM शिवराज और Ex-CM कमलनाथ, जानिए कौन से मुद्दे उठाए

Madhya Pradesh News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने वह दौर भी देखा है जब लोग भगवा पहनने से डरते थे,जो भगवान राम की काल्पनिक बताते थे, अस्तित्व को नकारते थे, वे अब राम नाम की माला जप रहे हैं.

भोपाल: विधानसभा चुनाव को अब करीब नौ महीने का समय शेष है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं. इस जुबानी युद्ध में अब मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री और मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ भी कूद पड़े हैं. इन दोनों के बीच अब सवाल पर सवाल की सियासी लड़ाई शुरू हो गई है.यह लड़ाई शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से उनके द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने को लेकर शुरू हुई. मुख्यमंत्री  के सवाल का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दिया तो राजनीतिक गलियारों में दोनों की सियासी लड़ाई चर्चा का विषय बन गई.

क्या कहा है शिवराज सिंह चौहान ने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के एक कार्यक्रम में कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल करना चाहता हूं कि उन्होंने अपने वचन पत्र में किए वादे पूरे नहीं किए.उन्होंने किसानों को फसलों का बोनस सहित अन्य वादों और घोषणाओं को पूरा नहीं किया.मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब वह लगातार पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल पूछेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि शिवराज जी मुझसे सवाल कर रहे हैं कि हमनें वादों को पूरा नहीं किया, वे बताएं कि ऐसे कौन से वादे और अगर हमारी योजनाएं जनहित में हैं तो उसे लागू कर दें. 

कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए हैं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने वह दौर भी देखा है जब लोग भगवा पहनने से डरते थे,जो भगवान राम की काल्पनिक बताते थे,अस्तित्व को नकारते थे,वे अब राम नाम की माला जप रहे हैं.ऐसे लोग त्रिपुंड लगाकर महाकाल महाराज को साष्टांग दंडवत कर रहे हैं.दिग्विजय सिंह सीएम थे तो नक्सलवादी तत्कालीन मंत्री की गर्दन काट ले गए थे.हमारी सरकार आते ही नक्सलवाद महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मप्र की सीमा में आगे नहीं बढ़ पाया. 

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस ने फिर से झूठे वादे करने शुरू कर दिए हैं.वचन पत्र पर अब मैं कमलनाथ जी से लगातार पूछूंगा सवाल.आखिर उनके झूठ की भी एक हद होती है.इस पर कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछा नहीं, जनहित की योजनाओं पर अमल करना है.आप कुछ महीने के लिए सवाल बचाकर रखिए.जनता आपको कुर्सी से हटाकर सवाल पूछने का खूब समय देने वाली है.लगता है,आप उसी की नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- MP: शिवपुरी में मुस्लिम परिवार करा रहा रामायण पाठ, 10 हजार लोगों के आने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget