एक्सप्लोरर

MP Politics: विधानसभाा चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, एक दूसरे पर हमलावर शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ

MP: CM शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने फिर झूठे वादे करना शुरू कर दिया है. उन्होंने वादे किए थे, एक भी पूरा नहीं किया. वहीं कमलनाथ ने कहा सीएम का काम सवाल पूछना नहीं, जनहित की योजनाओं पर अमल करना है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सियासी जमावट में जुट गए हैं. दोनों ही दलों की जनता को लुभाने की कोशिशें जारी हैं. साथ ही दोनों पार्टी एक-दूसरे के वादों पर सवाल भी उठा रहे हैं. दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर जारी है. एक तरफ जहां बीजेपी कांग्रेस के 15 महीने का हिसाब मांग रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से बीजेपी से सवाल पूछे जा रहे हैं, क्योंकि बीजेपी इन दिनों सत्ता में है.

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमल नाथ और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मैं यह जरूर कहना चाहता हूं कि कांग्रेस ने फिर से झूठे वादे करना शुरू कर दिया है. उनके घोषणापत्र में जो उन्होंने वादे किए थे, एक भी पूरा नहीं किया. अब मैं लगातार कमल नाथ से सवाल पूछूंगा. उन्होंने आगे कहा कि आज मैं एक वादा आपको बताता हूं, इन्होंने कई फसलों के नाम लिखकर कहा था कि हम गेहूं, चना, सरसों हों या चावल, सभी पर बोनस देंगे. सवा साल में कमल नाथ ने एक आदमी को भी बोनस क्यों नहीं दिया.

सीएम का काम सवाल पूछना नहीं- कमलनाथ
वहीं मुख्यमंत्री के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि, सुना है, शिवराज मुझसे सवाल कर रहे हैं कि हमने किन वादों पर अमल किया और किन पर नहीं कर पाया. ऐसे सवाल कोई अस्थिर मति का व्यक्ति ही कर सकता है. मुख्यमंत्री का काम सवाल पूछना नहीं, जनहित की योजनाओं पर अमल करना है. अगर हमारी घोषणा जनहित की है तो आप इसे लागू करें. वैसे आप कुछ महीने के लिए सवाल बचाकर रखिए. प्रदेश की जनता आपको कुर्सी से हटाकर सवाल पूछने का खूब समय देने वाली है. मुझे लगता है आप उसी की नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के जवाब पर फिर शिवराज ने कहा कि, हमने कमल नाथ से सवाल पूछा तो वह बौखला गए. अब वह कह रहे मुख्यमंत्री कोई सवाल पूछता है क्या? तुम जनता को भ्रमित करते रहो.

2018 के वादों को नहीं किया पूरा- सीएम
झूठ बोलते रहो और हम तुमसे पूछे भी नहीं. उन्होंने आगे कहा कि तुम ये बताओ वादे पूरे क्यों नहीं किए? कल मैंने पूछा था कांग्रेस ने 2018 में किसानों को वादा किया था. गेहूं, चना, सरसों से लेकर सभी फसलों पर बोनस देंगे, लेकिन ढ़ेला नहीं दिया और फिर भ्रम फैलाने निकले हैं, जवाब देना पड़ेगा. पहले दिए वादे क्यों पूरा नहीं किया, बोनस क्यों नहीं दिया, इसका जवाब दो. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज दूसरा सवाल फिर पूछेंगे. कमल नाथ आपने 2018 के घोषणापत्र में कहा था कि दूध उत्पादक कृषकों को दुग्ध संघ के माध्यम से प्रति लीटर पांच रुपये बोनस देंगे. सवा साल में आपने कुछ दिया क्या? जवाब देना पड़ेगा, जनता जवाब चाहती है.

सीएम पद की गरिमा को पहचानिए- कमलनाथ
वहीं कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी विकास कार्य न करने की शपथ ले चुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मैं यह पूछना चाहता हूं कि आपने बीजेपी के नारी शक्ति संकल्पपत्र में कुछ वादे किए थे. इसमें कृषि उपज और दूध के प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए महिला स्वयं सहायता समूह और एफपीओ को 20 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा किया था. क्या आप जनता के सामने तथ्य रखकर बताएंगे कि इस घोषणा पर क्या प्रगति हुई? या फिर दूध पर किए इस वादे का भी आपने दही कर दिया? कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज को सलाह दी कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को पहचानिए. गाल बजाना बंद कीजिए और हाथ चलाना शुरू कीजिए. जो कुछ महीने आपकी खरीद-फरोख्त की सत्ता के बचे हैं, उसमें एकाध काम तो जनकल्याण का कर दीजिए.

MP News: आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश इकाई को किया भंग, दिये विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget